Move to Jagran APP

खाना बनाने के क्रम में झुलस गई महिला, इलाज को रेफर

रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमी गांव में गैस चूल्हा से खाना बनाने के क्रम में गांव की 35 वर्षीय महिला रूंपा देवी बुरी तरह झुलस गई। वहीं बहु को झूलसता देख उसकी सास रेखा देवी भी बेहोश हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 05:47 PM (IST)
खाना बनाने के क्रम में झुलस गई महिला, इलाज को रेफर

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमी गांव में गैस चूल्हा से खाना बनाने के क्रम में गांव की 35 वर्षीय महिला रूंपा देवी बुरी तरह झुलस गई। वहीं बहु को झूलसता देख उसकी सास रेखा देवी भी बेहोश हो गई। परिजनों ने रूंपा एवं रेखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती किया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रूंपा को बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के दौरान ही रूंपा बेहोश हो गई थी। चिकित्सकों के अनुसार शरीर का अधिकांश हिस्सा जल गया है। लेकिन केवल बाहरी त्वचा ही जला है इसलिए उसकी जान बच सकती है। पति राजेश पंडा चापाकल ठीक करने का काम करते हैं। वह अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह चापाकल ठीक करने चला गया था। सास रेखा देवी को कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस एवं सिलेंडर मिला है। परिजनों के मुताबिक गैस लीक कर रहा था। जिसकी जानकारी रूंपा को नहीं हो पाई। इसके बाद आग भभक गया तथा साड़ी में पकड़ लिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हुए और किसी प्रकार उसे जलने से बचाया। परिजनों के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर के सभी लोग धान के खेत में काम करने गए थे। घटना की खबर सुनकर सभी दौड़ कर आए। हालांकि इस मामले में शुक्रवार की शाम तक किसी प्रकार की प्राथमिकी थाना में दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए उसका फर्द बयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

यहां बता दें कि गैस वितरक एजेंसी द्वारा गांव में लाभुकों को गैस चूल्हा, सिलेंडर एवं अन्य सामग्री तो दिया जा रहा है लेकिन इसका कनेक्शन करने एवं सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इस्तेमाल की जानकारी नहीं रहने के कारण कई घरों में आज भी गैस चूल्हा एवं सिलेंडर ऐसे ही पड़ा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.