घड़ा छूकर सरदाहा की टीम हुई विजयी
???? ????? ??? ?? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ???? ??????????? ?? ????? ???? ???? ??????????? ?? ????? ?? ??? ???? ?????? ??? ???? ?? ??? ?????? ??? ???? ?????? ???? ?? ??? ?? 16 ??? ?? ?? ??? ?? ???? ???? ???? ???? ???? ???? ???? ???? ?????? ??? ?? ?????? ????? ???? ???? ???? ?????? ?????? ??. ???? ?????? ?? ??? ???????????? ?? ???????? ?????
जागरण संवाददाता, दुमका : यज्ञ मैदान में शनिवार को घड़ा उतार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव से लोग पहुंचे थे। काफी प्रयास करने के बाद भी 16 में से एक टीम भी घड़ा नहीं उतार सकी। केवल घड़ा छूने वाली सरदाहा टीम को विजेता घोषित किया गया। समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
यज्ञ मैदान पूजा समिति की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम को होने वाली इस प्रतियोगिता के तहत टीम के सदस्यों को ग्रीस लगे पोल से घड़ा उतारना था। सभी टीम के सदस्यों ने काफी प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक सभी टीम के खिलाड़ियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, इसके बाद भी कोई घड़ा तक नहीं पहुंच सका। सरदाहा की टीम घड़े के करीब पहुंची और हाथ से छू लिया। अंत में सरदाहा की टीम को विजेता घोषित किया गया। मंत्री लुईस मरांडी ने टीम के मुखिया सुरेश बास्की को नकद के साथ मोबाइल देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल जिला स्कूल, खैरबनी, आमजोला, चांदो पानी, आधीपुर, कोयरापाड़ा, कोदोखिचा,कोड़ोकिया, हवाई अडडा, ननकू कुरूवा, बेलियाजोड़, मसलिया व रानी¨डडा की टीम को भी पुरस्कृत किया गया।