सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
??????? ???? ??????? ??????? ????????? ????? ????? ????? ?? ???? ?????? ?? ??? ?????????? ???? ?? ?????????????? ???? ?? ?? ?? ??? ?? ???? ???? ??? ???? ?????? ??? ?? ???? ?? ??? ???? ???? ?????? ?? ????? ???? ?? ??? ??? ???? ?? ???? ??? ????? ?? ??? ?? ?? ????? ?? ????????? ?? ?? ? ??? ??? ?????? ?????????? ???? ??????-???? ???? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ??????????
-मरने वाले दोनों युवक बेगुसराय के
- नई गाड़ी की पूजा के बाद बासुकीनाथ लौट रहे थे सभी
फोटो 09,
दुर्घटनाग्रस्त वाहन व अस्पताल में इलाजरत घायल।
---
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम जमुआ दुधानी के पास पेड़ से टकरा गया। जिसमें स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। वहीं दो को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। मृतक राजन कुमार व विमल कुमार बेगुसराय के रहने वाले थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। के सुपुर्द कर दिया।
बताया जाता है कि बेगुसराय निवासी रूबी सिंह ने 30 अक्टूबर को नई स्काíपयो खरीदी थी। उसके परिजन चार लोगों के साथ गाड़ी की पूजा कराने के लिए देवघर आए थे। पूजा करने के बाद सभी शाम को बासुकीनाथ आ रहे थे। दुधानी-जमुआ गांव के निकट एक तीखे मोड़ पर चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बेगुसराय जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बरौनी गांव निवासी राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और सवार चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। रात को इलाज के क्रम में घायल बेगुसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के विमल कुमार की मौत हो गई। जबकि दो को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नई गाड़ी की पूजा कराने के लिए सभी लोग देवघर और बासुकीनाथ आए थे।