Move to Jagran APP

गांव को स्वच्छ बनाए रखने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

???????? ?? ????ज्ज ?????? ?? ??? ???? ?????? ?? ?????? ??????? ?? ????????? ??? ????-???? ?????? ????? ???? ?? ???? ??? ????? ?????? ?? ???? ?????? ?? ???????? ??????? ?? ??????? ???? ??? ???? ?????? ?????

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:14 PM (IST)
गांव को स्वच्छ बनाए रखने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
गांव को स्वच्छ बनाए रखने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

दुमका : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सरूवा पंचायत की मुखिया मंजुलता कि अध्यक्षता में चांद-भैरव मुर्मू जुवान अखाड़ा के बैनर तले शुक्रवार को जोगीडीह और करामडीह गांव में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों को यह शपथ दिलाई गई कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। गांव में गंदगी फैलने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि अपने घर के अगल-बगल क्षेत्रों को स्वच्छ रखेंगे और गंदगी नहीं फैलाएंगे। महीने में एक बार सभी ग्रामीण मिलकर पूरे गांव का सामूहिक सफाई करेंगे। इस मौके में सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन ने गंदगी से होनेवाली बीमारियों की जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता ही इन बीमारियों से बचाव है। स्वच्छता के बिना हम सभी स्वस्थ शरीर की कल्पना नहीं कर सकते हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान में मालती हांसदा, बाहामुनि हेंब्रम, विनोद मुर्मू, संतोष हेंब्रम, गुलशन मुर्मू, मीना देवी, बिटिया देवी, जबीना देवी, अभीलाल मुर्मू, मनोज मुर्मू, दुर्गा सोरेन, सहमति मुर्मू, मालती मुर्मू, बजुन मुर्मू, प्रधान मुर्मू, विमल मुर्मू, चुड़की हांसदा, बबलू मुर्मू, प्रेम प्रकाश मुर्मू, सायमन सोरेन, थॉमस हेंब्रम, एगनासुस मुर्मू, टू हेंब्रम, संतोषी बेसरा, एलियस मुर्मू के साथ काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.