Move to Jagran APP

बाबा साहब के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

दुमका संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर उपराजधानी के लोगों ने रविवार को डीसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 05:13 PM (IST)
बाबा साहब के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
बाबा साहब के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

दुमका : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर उपराजधानी के लोगों ने रविवार को डीसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

छात्र चेतना संगठन इकाई की ओर से नगर संयोजक आदित्य चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय संगठन कार्यालय से सामाजिक समरसता बाइक रैली निकालकर शहर भ्रमण करते हुए डीसी चौक स्थित बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया।

संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्र ने कहा कि बाबा साहब एक महान शिक्षाविद एवं कानून के ज्ञाता थे। वो भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष थे। बाबा साहब आजादी के पूर्व से ही दलितों एवं शोषितों की आवाज थे। हमेशा उनके उत्थान के लिए प्रयासरत रहते थे। शिक्षा उनका अमोघ अस्त्र था। उनका सपना था कि भारत का दलित और शोषित समाज शिक्षित होकर अपने अधिकार को पहचानें एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। बाबा साहब छुआ छूत-भेदभाव रहित, समाजिक समरसता से युक्त एक गौरवशाली समाज का निर्माण करना चाहते थे। आज हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि एक समृद्ध भारत का निर्माण कर मां भारती को विश्वगुरु के परम वैभव पर स्थापित कर बाबा साहब के सपनों को साकार करें, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजीव मिश्र ने कहा कि बाबा साहब मानवता, न्याय और समानता के अप्रतिम योद्धा थे, छुआ-छूत एवं समाज में घुले जातिवाद के जहर के प्रबल विरोधी थे।

मौके पर आबू अंसारी, यशराज वर्मा, आशीष मिश्र, आशू राज, राकेश मिश्र, मोहम्मद आफताब, मनीष कुमार, विशाल झा, संजीत पासवान, संतोष शर्मा, पीयूष कुमार, मोहित झा, ब्रजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो की ओर से विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, शिवा बास्की, रवि यादव, रमेश रजक व मनीष मयंक आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोजपा की ओर से जिलाध्यक्ष गिरधारी झा, मनोज राय, जीवन राय, समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया।

जदयू के जिला सचिव हैदर अली ने संतोष सिन्हा, अवधेश शरण, मुकेश सिंह, मिथिलेश वर्मा, रीणा कुमारी के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अखिल भारतीय रजक समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर अशोक रजक, गणेश रजक दिलीप रजक, राजेश रजक, राममूíत रजक, सचिन रजक, रामप्रीत रजक व प्रदीप रजक शामिल थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत दास की अगुवाई में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, प्रत्याशी सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष निवास मंडल, मुकेश अग्रवाल, पिटू कुमार, मृणाल मिश्र, गरीब दास, अमित रक्षित, जवाहर मिश्र, अजय पाठक, मनोज साह आदि ने माल्यार्पण किया। बसपा के जिलाध्यक्ष बृजनंदन भारती, बलराम दास, संजय असंगा, अरविद कुमार, मनोज कुमार आदि ने बाबा साहब को याद किया।

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के स्वयं सेवकों ने भी बाबा साहब को याद किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि छुआछूत की लड़ाई से बाबा साहब ने मुक्ति दिलाई। मौके पर डॉक्टर सुशील मरांडी, जतिन कुमार, मनीष यादव, अमृता कुमारी, विशाल दास, शिवम कुमार, रेखा दास आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुजीत वर्मा व सौरभ संतालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्यों ने डीसी चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हाड़ी विकास मंच के जिलाअध्यक्ष श्याम राम, विशाल, हरि, कविता, अंजलि, पिकी आदि ने बाबा साहब को श्रद्धा से याद किया। राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता और एसपी कॉलेज की छात्राओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.