Move to Jagran APP

झामुमो ने आक्रोश मार्च निकाल रघुवर सरकार को चेताया

राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ झामुमो ने शहर में सोमवार को केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल व विधायक रवींद्र नाथ महतो के नेतृत्व में युवा आक्रोश मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 01:25 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:42 AM (IST)
झामुमो ने आक्रोश मार्च निकाल रघुवर सरकार को चेताया

संवाद सहयोगी, जामताड़ा: राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ झामुमो ने शहर में सोमवार को केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल व विधायक रवींद्र नाथ महतो के नेतृत्व में युवा आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च की शुरुआत दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय से हुई। कार्यकर्ता व नेता मोटरसाइकिल रैली निकाल स्टेशन रोड, सुभाष चौक से गुजरते हुए कोर्ट मोड़ पहुंचे। यहां अनुमंडल कार्यालय के समक्ष रैली सभा में तब्दील हो गई। आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने युवा उठेगा झारखंड बदलेगा, अबकी युवा जो भूलेगा फिर पांच साल झूलेगा, बेरोजगार युवा जब जागेगा, रघुवर सरकार तक भागेगा आदि नारे लगाए।

loksabha election banner

सभा को संबोधित करते हुए नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं के अंदर वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। इसी का परिणाम है कि पूरे राज्य में युवा आक्रोश रैली निकाल कर रघुवर सरकार की शोषणपूर्ण रीति-नीति में बदलाव लाने की नसीहत दे रहे हैं। इसके बाद भी रघुवर सरकार की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ तो इस सरकार को खदेड़ने का काम झामुमो करेगा।

केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि युवा आक्रोश मार्च रोजगार, नारी की इज्जत, मान सम्मान, भ्रष्टाचार के खिलाफ, बिजली-पानी, स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ झारखंड मूलवासी को दिलाने के लिए निकाला गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मौैके पर आसित कुमार मंडल, आनंद टुडू, जमीरुद्दीन अंसारी, देवीसन हांसदा, चंचल राय, कैलाश प्रसाद साव, इम्तियाज अंसारी, बासुदेव मरांडी, लालू अंसारी, मदन मरांडी, मनोरंजन सिंह, सलील रमन, मेरी मरांडी, रहीम अंसारी, कमल टुडू, रिजवान शेख, सादिक अंसारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.