धूमधाम से निकलेगी रामलला की झांकी
दुमका रामनवमी और दिन शनिवार। यह भी एक संयोग होगा। पूरा शहर हनुमान के रंग में रंग गया है। 21 स्थानों से महावीरी झंडा निकलेगा। अखाड़ा का जुटान शहर के हृदयस्थल टीन बाजार में होगा। जहां सभी करतब दिखाएंगे। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच रामलला की झांकी निकलेगी।
दुमका : रामनवमी और दिन शनिवार। यह भी एक संयोग होगा। पूरा शहर हनुमान के रंग में रंग गया है। 21 स्थानों से महावीरी झंडा निकलेगा। अखाड़ा का जुटान शहर के हृदयस्थल टीन बाजार में होगा। जहां सभी करतब दिखाएंगे। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच रामलला की झांकी निकलेगी।
मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद लोग अपने घरों में हनुमत ध्वजा लगाएंगे। रामनवमी को लेकर शहर से गांव तक एक ही गीत सुनाई दे रही है..राम जी मिलेंगे ना हनुमान के बिना।
यहां से निकलेगा जुलूस
प्रशासन ने 21 स्थानों से जुलूस निकालने की अनुमति दी है। सबका रूट तय कर दिया गया है। मोरटंगा, केवटपाड़ा, हिजला रोड, बाउरीपाड़ा, रसिकपुर, डंगालपाड़ा, सोनवाडंगाल, खिजुरिया, गौशाला रोड, दुधानी कुरुवा, नीचे बाजार कर्पूरी चौक, बंदरजोरी, राखाबानी, कुम्हारपाड़ा, अग्रसेन भवन, कानूपाड़ा, गोपाल मंदिर बुढ़ईपाड़ा समेत अन्य मुख्य हैं। सबसे मजेदार यह है कि सभी अखाड़ा का जुटान टीन बाजार में होगा। यहीं पर सब करतब दिखाएंगे। पुलिस प्रशासन ने दोपहर दो बजे से जुलूस निकालने का समय तय किया है।
टीन बाजार में एकत्र होने के कारण पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस कारण प्रशासन सबको बारी-बारी से समय देता है।
जुलूस के दौरान डंडा, तलवार, गदा, भाला, बरछी आदि को लेकर प्रदर्शन किया जाता है। टीन बाजार चौक में जय माता दी सेवा समिति की ओर से व्यवस्था की जाएगी।