Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर रैली-रंगोली प्रतियोगिता

रामगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा रामगढ़ बाजार में प्रभातफेरी निकालकर स्थापना दिवस के बारे में नारा लगाकर जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार सिन्हा ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकार डालते हुए छात्र छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 04:33 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:33 PM (IST)
स्थापना दिवस पर रैली-रंगोली प्रतियोगिता

रामगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा रामगढ़ बाजार में प्रभातफेरी निकालकर स्थापना दिवस के बारे में नारा लगाकर जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार सिन्हा ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकार डालते हुए छात्र छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रज्ञानंद तिवारी, दयामय मंडल, मोहम्मद आलम, सिद्धेश्वर मुर्मू, बसंती सोरेन, ललन भारती, प्रभात कुमार सहाय समेत अन्य लोग मौजूद थे। इधर उउवि डांड़ो केंदो में भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं छात्राओं के बीच रंगोली तथा क्विल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रंगोली व क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार रंधीर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। राज्य स्थापना दिवस पर विद्यालय खुला रहने का आदेश के बाद भी प्रखंड के अधिकतर प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय बंद पाए गए। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं रात्रि के समय कई सरकारी कार्यालयों में दीपक भी जलाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.