Move to Jagran APP

अंतर विद्यालय तीरंदाजी में राजेश ने साधा निशाना

दुमका पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद युवा कार्य विभाग की ओर से रविवार को अंतर जिला विद्यालय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता हुई। जीतनेवालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कमल क्लब के अध्यक्ष माíटन किस्कू व सचिव मुकेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। माíटन ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करें। राज्य के कई राष्ट्रीय पदक विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों पर पूरा ध्यान दे रही है। अगर कुछ खामियां रह जाती हैं तो उसे कमल क्लब के द्वारा दूर किया जाएगा। आप लोग अपने खेल पर ध्यान दें और फल की चिता नहीं करें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:39 AM (IST)
अंतर विद्यालय तीरंदाजी में राजेश ने साधा निशाना
अंतर विद्यालय तीरंदाजी में राजेश ने साधा निशाना

दुमका : पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद युवा कार्य विभाग की ओर से रविवार को अंतर जिला विद्यालय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता हुई। जीतनेवालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कमल क्लब के अध्यक्ष माíटन किस्कू व सचिव मुकेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। माíटन ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करें। राज्य के कई राष्ट्रीय पदक विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों पर पूरा ध्यान दे रही है। अगर कुछ खामियां रह जाती हैं तो उसे कमल क्लब के द्वारा दूर किया जाएगा। आप लोग अपने खेल पर ध्यान दें और फल की चिता नहीं करें।

loksabha election banner

अंडर 14 आयु वर्ग में राजरोशन बास्की, देवीलाल मुर्मू, पप्पू किस्कू, प्रकाश सोरेन, अंडर 17 में साईमन सोरेन, अरविद टुडू, पंकज दर्वे, प्रेम सोरेन, अंडर 19 में दिनेश मुर्मू, जयप्रकाश कुमार मंडल, मित हेंब्रम, अंडर 14 बालक कंपाउड में प्रकाश मांझी, अमन मुर्मू, अंडर 17 कंपाउड में प्रकाश मांझी, मंकी पूíत, अमन मुर्मू, अंडर 19 में प्रकाश मांझी, मंकी पूíत, अमन मुर्मू ने बाजी मारी। वहीं अंडर 17 बालक रिकर्व राउंड में लुथरू हांसदा, जगन्नाथ गगरई, अंडर 19 में लुथरू हांसदा, जगन्नाथ गगरई सफल रहे। सभी विजेताओं को चाईबासा में 27 से शुरू हो रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में जिला स्कूल दुमका, हाईस्कूल कुमारडुंगी चाईबासा व स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल सरायकेला खरसावा के बच्चों ने भाग लिया। मंच का संचालन कोच मोहन कुमार साहु, सहायक देवीधन टुडू, सुमित मिश्र, सुनील सोरेन, फुटबॉल कोच रिता मिज व दीपशिखा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.