Move to Jagran APP

भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

जामा जामा प्रखंड के सैजाकोड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा से किया गया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ बासुकीनाथ धाम शिवगंगा घाट पर वैदिक मंत्रोारण व विधिवत पूजा के साथ मुख्य यजमान बीरेंद्र मंडल ने किया। कलश यात्रा में 108 संकल्पित महिलाओं के अलावा अन्य महिला ग्रामीण एवं बाों ने भाग लिया। इस दौरान वृंदावन से आए महाराज यशोदा नंदन ने मुख्य यजमान एवं शोभायात्रा में शामिल महिलाओं को संकल्प कराया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:30 PM (IST)
भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

फोटो 02

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, जामा: जामा प्रखंड के सैजाकोड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा से किया गया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ बासुकीनाथ धाम शिवगंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा के साथ मुख्य यजमान बीरेंद्र मंडल ने किया। कलश यात्रा में 108 संकल्पित महिलाओं के अलावा अन्य महिला, ग्रामीण एवं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान वृंदावन से आए महाराज यशोदा नंदन ने मुख्य यजमान एवं शोभायात्रा में शामिल महिलाओं को संकल्प कराया। बाबा बासुकीनाथ से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा बासुकीनाथ से पैदल यात्रा कर सेजाकोड़ा गांव में नव निíमत शिव पार्वती राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। आयोजक अमर मंडल ने बताया कि भगवान शिव की दया एवं कृपा से शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। मंदिर परिसर में शिव पार्वती के अलावा भगवान गणेश,राधा- कृष्ण,कालभैरव,नंदी बाबा, काली माता, बजरंग बली, मां बंगलामुखी माता एवं तुलसी माता का मंदिर बनाया गया है। जिसका प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के उपरांत किया जाना है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शनिवार से श्रीमद भागवत कथा आरम्भ होगा। प्रतिदिन 2 बजे दिन से 6 बजे शाम तक भागवत कथा यशोदा नंदन महाराज करेंगे। शोभायात्रा के पूर्व कौशल्या देवी ने 108 महिलाओं को नूतन वस्त्र दिया। आयोजक हराधन मंडल, निर्मल मंडल, दशरथ मंडल,अमर मंडल बीरेंद्र ,मंडल, परशुराम मंडल, कुबेर मंडल, रामवती देवी एवं अन्य इसमें शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.