Move to Jagran APP

2 साल से फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी कर रहे प्रधानाध्यापक

रामगढ़ रामगढ़ के अमड़ापहाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मटदोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संयोजक भागीरथ ठाकुर दो साल से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सरस्वती वाहिनी माता समिति के संयोजिका का फर्जी हस्ताक्षर कर लगातार अवैध निकासी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उप्रावि मटदोला का हाल जानने आन द स्पाट पड़ताल किया गया तो सामने आया। गांववालों को भी नहीं मालूम कि कब विद्यालय संचालन समिति का चुनाव हो गया। इतना ही नहीं जो अध्यक्ष बने वह भी नहीं जानते वह अध्यक्ष हैं। यह है प्रधानाध्यापक के फर्जीवाड़ा की कहानी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:47 PM (IST)
2 साल से फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी कर रहे प्रधानाध्यापक
2 साल से फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी कर रहे प्रधानाध्यापक

रामगढ़ : रामगढ़ के अमड़ापहाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मटदोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संयोजक भागीरथ ठाकुर दो साल से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सरस्वती वाहिनी माता समिति के संयोजिका का फर्जी हस्ताक्षर कर लगातार अवैध निकासी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उप्रावि मटदोला का हाल जानने आन द स्पाट पड़ताल किया गया तो सामने आया। गांववालों को भी नहीं मालूम कि कब विद्यालय संचालन समिति का चुनाव हो गया। इतना ही नहीं जो अध्यक्ष बने वह भी नहीं जानते वह अध्यक्ष हैं। यह है प्रधानाध्यापक के फर्जीवाड़ा की कहानी।

loksabha election banner

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भागीरथ ठाकुर द्वारा विद्यालय संचालन में इस कदर अनियमितता बरती जा रही है कि एक के बाद एक पोल खुलती गई। विद्यालय में 62 बच्चे नामांकित हैं। लेकिन विद्यालय में बच्चे ना के बराबर आते हैं। मटदोला गांव के अधिकांश बच्चे उमवि जीयापानी पढ़ने के लिए जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि 11 नवंबर 2017 को गांव में बैठक कर राजेश राय को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया है। लेकिन आज तक शिक्षक द्वारा राजेश राय से बैंक में खाता खुलवाने के लिए कोई कागजात की मांग नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जब शिक्षक भागीरथ ठाकुर पर दबाव डाला तो उन्होंने बताया कि राजेश राय अध्यक्ष नहीं हैं। इस पर ग्रामीण और उग्र हो गए। राजेश राय ने कहा कि जब ग्रामीणों द्वारा उन्हें अध्यक्ष चुना गया था तो वे गांववाले को मुर्गा भी खिलाए थे। लेकिन उन्हें आज पता चला कि शिक्षक ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। ग्रामीणों के दबाव के बाद शिक्षक भागीरथ ठाकुर ने बताया गया कि पूर्व अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ही विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष है। इसकी जानकारी मिलते ही सुभाष ठाकुर के जमीन से पैर खिसक गया। सुभाष ठाकुर ने कहा कि वह दो साल से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष है लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि वह दो साल से किसी प्रकार के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं किया है। और ना ही कभी बैंक से किसी पैसे की निकासी की है। विद्यालय में सात माह से एमडीएम पूरी तरह बंद है।

संयोजिका ने भी किया इंकार

सरस्वती वाहिनी माता समिति के संयोजिका गीता देवी ने बताई कि वह तीन वर्ष से किसी प्रकार का निकासी नहीं कर रही है। शिक्षक द्वारा ही चावल का उठाव लगातार किया जा रहा है। चावल का उठाव शिक्षक द्वारा कभी किया जाता है इसकी जानकारी तक उन्हें नहीं मिलती है। शिक्षक चावल उठाकर अपने घर में रखता है। विद्यालय में गैस खरीदा गया है कि नहीं संयोजिका को इसकी जानकारी तक नहीं है। केवल नाम का उन्हें संयोजिका बना दिया गया है।

सात माह से नहीं बन रहा रसोई

रसोईया मीना देवी ने बताई कि वह सात माह से विद्यालय में खाना नहीं बना रही है। विद्यालय में खाना नहीं बनने के कारण एक भी बच्चा नहीं आता है। ग्राम प्रधान धोधो राय ने कहा कि वर्षा से इस विद्यालय की स्थिति काफी खराब हो गई है। कई बार स्थिति सुधारने को कहा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गांव के वार्ड सदस्य शंकर ठाकुर ने कहा कि शिक्षक भागीरथ ठाकुर अध्यक्ष एवं संयोजिका का फर्जी हस्ताक्षर कर दो वर्ष से राशि की निकासी कर रहा है। विद्यालय में आजतक रंगाई-पोताई एवं वायरिग नहीं की गई है। ना ही बेंच-डेस्क की खरीदी की गई है। जबकि शिक्षक द्वारा इन सब मर्दो की राशि निकासी कर ली गई है। विद्यालय में बन रहे भवन वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। इसे देखनेवाला कोई नहीं है। विद्यालय के शिक्षक दो वर्ष से अध्यक्ष एवं संयोजिका का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि की निकासी कर रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के कर्मी पर भी साठ-गांठ करने का आरोप लगाया है। इतने दिनों से विद्यालय के शिक्षक द्वारा इस प्रकार का खेल किया जा रहा है इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के कर्मी और अधिकारी ने होना यह आश्चर्य की बात लगती है।

---

विद्यालय में राशि निकासी एवं चावल उठाव के बाद भी शिक्षक द्वारा एमडीएम बंद रखा गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अवैध निकासी के मामले की जांच की जाएगी।

सुशीला मुर्मू, बीईईओ, रामगढ़।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.