4 करोड़ के बैंक लूटकांड के आरोपित पर पुलिस की थी नजर
दुमका 2018 में पीएनबी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दुमका पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में जुटी थी। कई सफलता मिलने के बाद भी वह मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाई थी। बार-बार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने के बाद भी ट्रैकिग का काम जारी था।
दुमका : 2018 में पीएनबी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दुमका पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में जुटी थी। कई सफलता मिलने के बाद भी वह मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाई थी। बार-बार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने के बाद भी ट्रैकिग का काम जारी था। एसपी ने कहा कि टीम बनाई गई थी जो लगातार अभियान में जुटी हुई थी। नसीम के पास कितनी संपत्ति है, इसका पता किया जा रहा है। क्योंकि दुमका बैंक लूटकांड में तकरीबन 25 लाख का हिस्सा मिला था। इसी तरह 20 से अधिक बैंक लूटकांड को अंजाम देने के बाद जो हिस्से की राशि आई है, उसका आकलन किया जा रहा है। बता दें कि छापेमारी टीम में एसडीपीओ पूज्यप्रकाश, एसआइ नवलकिशोर सिंह, देवव्रत पोद्दार, एएसआइ अमित लकड़ा, छेदी पासवान, राजेश कुमार, श्यामल कुमार मंडल, अजीत कुमार, भवेश कुमार रवानी, लखबीर सिंह चहल, ओमप्रकाश सिंह एवं आरक्षी चोकरो इचागुटू शामिल थे।