शांति को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दुमका मोहम्मद साहब के जन्मदिन और आनेवाले अयोध्या मंदिर के फैसले पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर व शाम को शहर में फ्लैग मार्च किया। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोदार के नेतृत्व में जवानों ने पूरे शहर में मार्च निकालकर यह जताने का प्रयास किया है कि हर पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। शहर के पुलिस पदाधिकारी व जवान पहले खूंटाबांध में एकत्र हुआ और मार्च करते हुए नगर थाना पहुंचे।
दुमका : मोहम्मद साहब के जन्मदिन और आनेवाले अयोध्या मंदिर के फैसले पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर व शाम को शहर में फ्लैग मार्च किया। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोदार के नेतृत्व में जवानों ने पूरे शहर में मार्च निकालकर यह जताने का प्रयास किया है कि हर पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। शहर के पुलिस पदाधिकारी व जवान पहले खूंटाबांध में एकत्र हुआ और मार्च करते हुए नगर थाना पहुंचे। यहां देवव्रत पोद्दार के साथ शहर में मार्च किया। जन्मदिवस के अलावा अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आनेवाला है। फैसला किसके पक्ष में आएगा, यह किसी को पता नहीं है। 17 से पहले फैसला आएगा। मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पुलिस हर चीज से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसकी पहली प्राथमिकता शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखना है। अगर किसी ने शांति व्यवस्था को भंग करने की हिमाकत की तो पुलिस उससे निपटने के लिए पीछे नहीं है। थानेदार ने कहा कि शरारती तत्वों की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग पर्व पर शांति व्यवस्था बनाएं रखें। पुलिस हरसंभव सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोगों को भी सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।