Move to Jagran APP

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई

रानीश्वर : रानीश्वर थाना अंतर्गत मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर फादिलपुर 10 माइल पंप के पास नहर के दक्षिण तट पर एक अज्ञात मृत महिला के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि पुलिस ने मृतक महिला के शव का बरामद किया था जिसका मुंह जला हुआ था और सिर के पीछे चोट का निशान था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 08:08 PM (IST)
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई

रानीश्वर : रानीश्वर थाना अंतर्गत मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर फादिलपुर 10 माइल पंप के पास नहर के दक्षिण तट पर एक अज्ञात मृत महिला के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि पुलिस ने मृतक महिला के शव का बरामद किया था जिसका मुंह जला हुआ था और सिर के पीछे चोट का निशान था। अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई थी और पुलिस इसकी छानबीन में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले को सुलझा लेने की जानकारी देते हुए मृत अज्ञात महिला की पहचान बसंती टुडू के रूप में किया है जो महुलडंगाल मोहम्मद बाजार वीरभूम की रहनेवाली थी। अनुसंधान में यह पाया गया है कि कमदहीड़ के मोहम्मद बाजार निवासी मंशा मुर्मू एवं मृतका बसंती टुडू के बीच प्रेमसंबंध था। बसंती टुडू के परिवारवाले उसकी शादी कहीं अन्यत्र ठीक कर दिए थे। इस बात से नाराज होकर मंशा मुर्मू द्वारा बसंती टुडू की हत्या करने की योजना बनाई गई। इसमें वह अपने साथी महादेव मुर्मू की मदद लेकर धोखा से बसंती टुडू को 10 दिसंबर को चोरचा जंगल में बुलाया। मंशा मुर्मू द्वारा बसंती टुडू के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया गया और कुल्हाड़ी से सिर पर मारकर हत्या कर दिया। चोरचा जंगल में बसंती टुडू की हत्या करने के बाद मंशा मुर्मू अपने दोस्त महादेव मुर्मू की मदद से अपनी मोटरसाइकिल से बसंती टुडू के शव का साक्ष्य छुपाने की नियत से मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर फादिलपुर 10 माइल पंप के पास नहर के दक्षिण तट पर लाकर फेंक दिया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में हत्या में शामिल अभियुक्त मंशा मुर्मू को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.