कबड्डी में जीता पुलिस लाइन
दुमका राजकीय जनजातीय हिजला मेला में चौथे दिन सोमवार को पुरुष एवं महिलाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला में कृषि विभाग की प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की भीड़ रही है। लोगों ने स्टाल पर जाकर कर्मियों से सब्जी उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला में चौथे दिन सोमवार को पुरुष एवं महिलाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला में कृषि विभाग की प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की भीड़ रही है। लोगों ने स्टाल पर जाकर कर्मियों से सब्जी उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
वहीं 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की लंबीकूद प्रतियोगिता में रखीसल सोरेन, राजकिशोर हांसदा, शिबू सोरेन, तीरंदाजी प्रतियोगिता में पिनीराज मुर्मू, शैलेंद्र हांसदा, विकास सोरेन ने बाजी मारी। पुरुषों की लंबीकूद में जान हेंब्रम, वासुदेव बेसरा, सुजीत मुर्मू, 400 मीटर की दौड़ में राजकुमार हेंब्रम, नरेश मुर्मू, सुजीत मुर्मू, गोला फेंक प्रतियोगिता में बरनार्ड मुर्मू, सौरव आनंद, सच्चिदानंद ठाकुर, पुरुषों के 52 किलोग्राम भार वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता में पुलिस लाइन के मुकेश कुमार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के आयन व पुलिस लाइन के गणेश कुमार, महिला की 42 किलोग्राम भार कुश्ती में एसपी कॉलेज की छात्रा अस्मत खातून, एसपी महिला कॉलेज की सूरज मुनि व कस्तूरबा गांधी की छात्रा बानो किस्कू पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सामुएल हांसदा ने 120 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 110 किलोग्राम भार उठाकर हिमांशु झा दूसरे तथा 100 किलोग्राम भार उठाकर सौरभ आनंद तीसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में आम बागान मजदीहा दुर्गापुर की ए टीम ने राजकीय पॉलिटेक्निक दुमका को 2.0 तथा देवघर ने आम बागान मजडीहा दुर्गापुर बी टीम को 2.0 से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। खो-खो पुरुष वर्ग में गांधी कोरिया ने सिदो-कान्हू उच्च विद्यालय को 13-10 के अंतर से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
कबड्डी पुरुष वर्ग में पुलिस लाइन दुमका ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीकेसी को 24- 23 के अंतर से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद की अध्यक्ष जायस बेसरा व आयोजन समिति के डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।