मसलिया के सात स्कूल में जलसंचयन को हुआ पौधारोपण
मसलिया जहां हरियाली वहां खुशहाली कार्यक्रम के तहत भारती फाउंडेशन के माध्यम से क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के सौजन्य से प्रखंड के सात विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय लखिबाद नव प्राथमिक विद्यालय अगोइजोरी उत्क्रमित मध्यविद्यालय हथियापाथर मध्य विद्यालय झिलवा उमवि दुमदुमी प्राथमिक विद्यालय दतियरपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदना में शनिवार को पौधारोपण किया गया।
मसलिया : जहां हरियाली वहां खुशहाली कार्यक्रम के तहत भारती फाउंडेशन के माध्यम से क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के सौजन्य से प्रखंड के सात विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय लखिबाद, नव प्राथमिक विद्यालय अगोइजोरी, उत्क्रमित मध्यविद्यालय हथियापाथर, मध्य विद्यालय झिलवा, उमवि दुमदुमी, प्राथमिक विद्यालय दतियरपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदना में शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बच्चों तथा भारती फाउंडेशन की कर्मी ने काफी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलसंचयन एवं पर्यावरण संरक्षण कर जलस्तर को बढ़ाना है। सभी सात स्कूल में 250 पौधे लगाए गए। 07 विद्यालयों में दिया गया। कार्यक्रम में कई अभिभावक भी शामिल हुए। पौधारोपण में भारती के राजर्षि चाकी, प्रवेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक संतोष कुमार झा, निरंजन कुमार, विजय झा, गोपाल किस्कू, हेमंत कुमार, जयदेव गोराई इत्यादि शामिल थे।
संवाद सूत्र, दलाही : मसलिया के मध्य विद्यालय गम्हरिया में शनिवार को जलसंचयन के लिए जलसेना का गठन किया गया। जलसेना गठन के पश्चात बच्चों ने श्रमदान कर जलसंचय के लिए विद्यालय प्रांगण में एक गड्ढे का निर्माण किया। जलसेना के इस समूह में उत्तम कुमार, मलय कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, शरीफ, सलमा खातून, असमीना खातून, पूíणमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, शामिल रही। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक देबीसन सोरेन ने जलसंचय के महत्व को बताया कि जलसंचय में सिर्फ गड्ढा करने से हम सबका उद्देश्य की पूíत नहीं हो जाता वरन जल का संचय करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने इसके लिए पेड़ लगाने व अपने खेतों के मेड़ को बांधकर जल प्रबंधन करने की बात कही। मौके शिक्षक उज्ज्वल कुमार ठाकुर संतोष कुमार दे, अखिलेश्वर मुर्मू, लखन पंडित, आशीष हेंब्रम, दुलाल राय, नीतू देवी के साथ-साथ एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप