बाल विवाह रोकने के लिए प्रतियोगिता आयोजित
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेमंतपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर व उत्क्र
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेमंतपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय छैलापाथर में सिनी संस्था दुमका के द्वारा शादी बच्चों का खेल नहीं कार्यक्रम के तहत 10 वर्षो से 19 वर्षो तक किशोर किशोरियों को बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्रभातफेरी, खेल प्रतियोगिता एवं कबड्डी, किशोरी का फुटबॉल मैच कराया गया। इस दौरान किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन की गोली एवं आवश्यक सुझाव दिया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति द्वारा ग्रामीणों को मुख्य रूप से लड़कियों को सशक्त बनाना, परिवार एवं समुदाय को संगठित करना, सरकारी सुविधा एवं सेवाओं का लाभ लड़कियों तक पहुंचाना, कानून एवं नीतियों की स्थापना और कार्यान्वन के बारे में समिति एवं ग्रामीणों के बीच जानकारी दी गई। झारखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दानशीला मरांडी, अनुज कुमार वर्मा, सिनी संस्था के चैतन्य, विनोद, मनोज व अशोक आदि मौजूद थे।