दो बाइकों की टक्कर में एक घायल
शिकारीपाड़ा काठीकुंड मार्ग में भोक्तानडीह गांव के निकट मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में पाटसिमला गांव का आरनेष्ट मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शिकारीपाड़ा : काठीकुंड मार्ग में भोक्तानडीह गांव के निकट मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में पाटसिमला गांव का आरनेष्ट मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। काठीकुंड के सरसबाद बाद गांव का सोनाराम सोरेन बाइक से शिकारीपाड़ा आ रहा था, वहीं शिकारीपाड़ा के पाटसिमला गांव का आरनेष्ट वापस घर लौट रहा था। गांव के समीप दोनों बाइक टकरा गई। हादसे में आरनेष्ट गंभीर रूप से सोनाराम जख्मी हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरनेष्ट को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।