अंग्रेजी प्रतिष्ठा की छात्रा निशा को गायन में पहला स्थान
दुमका साहिबगंज में इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में संताल परगना महिला कॉलेज की अंग्रेजी प्रतिष्ठा की छात्रा निशा कुमारी ने स्वर से सभी का मन मोह लिया। उसे कार्यक्रम में पहला स्थान मिला है। उसकी इस सफलता से कॉलेज प्रबंधन काफी खुश हैं। रविवार को साथियों के साथ दुमका आने पर रेलवे स्टेशन पर उसका स्वागत किया गया। शहर के गोशाला की रहनेवाली निशा सेमेस्टर थर्ड की छात्रा है। अंग्रेजी शिक्षक डॉ. हनीफ का कहना है कि निशा कुमारी के परिवार के साथ उनका पारिवारिक संबंध है।
दुमका : साहिबगंज में इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में संताल परगना महिला कॉलेज की अंग्रेजी प्रतिष्ठा की छात्रा निशा कुमारी ने स्वर से सभी का मन मोह लिया। उसे कार्यक्रम में पहला स्थान मिला है। उसकी इस सफलता से कॉलेज प्रबंधन काफी खुश हैं। रविवार को साथियों के साथ दुमका आने पर रेलवे स्टेशन पर उसका स्वागत किया गया। शहर के गोशाला की रहनेवाली निशा सेमेस्टर थर्ड की छात्रा है। अंग्रेजी शिक्षक डॉ. हनीफ का कहना है कि निशा कुमारी के परिवार के साथ उनका पारिवारिक संबंध है। उसके घर में ही रखकर पढ़ाई की। उसकी पृष्ठ भूमि संगीत की है। पिता एक अच्छे गायक और तबला वादक हैं। उनके दादा एसपी कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। पिता रातभर ढोलक और गीत गाते रहते थे। पिछले वर्ष देवघर कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में भी निशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर मनोरंजन सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के उदीयमान कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रतिभा को उजागर का काम न केवल ऐतिहासिक बल्कि ब्रॉड माइंडेड विजन का उदाहरण भी है।
प्राचार्या डॉ. पुष्पा रानी प्रसाद ने निशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम मैनेजर डॉ. अमीर हसन, प्रो. रीना नीलिमा लकड़ा और प्रो ज्योत्सना बा ने खुशी जाहिर की है।