Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान की दी गई जानकारी

जागरण टीम दुमका ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को संविधान दिवस पर अधिकारियों ने कर्मियों

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST)
स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान की दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान की दी गई जानकारी

जागरण टीम, दुमका : ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को संविधान दिवस पर अधिकारियों ने कर्मियों को भारत के संविधान का पाठ पढ़ाने के साथ शपथ दिलाई।

loksabha election banner

मसलिया (दुमका) :

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डा रूपम कुमारी के दिशा निर्देश पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएस एस स्वयंसेवक सचिन नंदी के मध्य विद्यालय बालक में डा.भीमराव अंबेडकर की छाया प्रति पर माल्यार्पण करने के साथ शपथ दिलाई गई। जागरूकता रैली, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अर्जुन पंडित तोलोसी सोरेन ,बरुन घांटी व अजय दे आदि शामिल थे।

-----------------

काठीकुंड (दुमका)झालसा और डालसा के तत्वावधान में भारत का अमृत महोत्सव के तहत जिला अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कुमार एवं सचिव विश्वनाथ भगत के निर्देशानुसार संविधान दिवस पर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मे पैनल अधिवक्ता शमशाद अंसारी ने विशेष विधिक जागरूकता शिविर लगाकर छात्राओं को बंधुवा मजदूर, भरण पोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिसा, पीड़ित मुआवजा, नशा उन्मूलन अभियान की कानूनी जानकारी दी। --------------

रानीश्वर : राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में प्रोफेसर उदय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर प्रोफेसर आनंद गोपाल घोष, माजिद नदीम अहसन, नव कुमार पाल व हिमांशु कुमार सिंह ने बच्चों के बीच कविता प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आसानबनी के आंगनबाड़ी केंद्र में नेहरू युवा केंद्र की ओर से विवेकानंद युवा क्लब के द्बारा राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर सेविका अंजना पाल, रेखा रजक ,संजय गोस्वामी, गणेश दास, तन्मय गोस्वामी ,शमीम अंसारी व श्राबनी पाल मौजूद थी ।

--------------

काठीकुंड (दुमका) : गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार झा ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आ•ा संविधान दिवस के पर प्रखंड के सभी कर्मचारियों को भारतीय संविधान का पालन करने हेतु शपथ दिलाई। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी, अंचल निरीक्षक श्रीकृष्ण समेत कई कर्मचारियों उपस्थित थे।

-------------

बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय जरमुंडी में छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान की जानकारी देकर भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के इस कार्यक्रम में पीएलवी नवीन प्रसाद व विजिटर अधिवक्ता किकर कुमार मिश्रा ने शपथ दिलाई गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के कई अन्य शिक्षक मौजूद थे। जरमुंडी थाना परिसर में एसआइ अनुज कुमार, प्रभाष कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना को लेकर शपथ ली।

-----------------

शिकारीपाड़ा( दुमका) : प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, अंचल अधिकारी राजू कमल, महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा नजीर हेंब्रम, चंदन कुमार साह, प्रशांत कुमार व प्रभात कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने संविधान की अखंडता एवं अक्षुणता की शपथ ली।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.