लोगों को मास्क पहनने की प्रशासन ने दी चेतावनी
संवाद सहयोगी रामगढ़ कोरोना वायरस का संक्रमण इन दिनों तेजी से फैल रहा है। इसका प्रसार
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना वायरस का संक्रमण इन दिनों तेजी से फैल रहा है। इसका प्रसार रोकने के लिए सरकार ने राज्य के सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता नहीं आ रही है। शुक्रवार को रामगढ़ बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मी एवं रामगढ़ थाना पुलिस ने मास्क जांच अभियान चलाया। पुलिस ने बाइक एवं चार पहिया वाहन को रोककर सभी को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। बिना मास्क के पकड़े गए कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। प्रतिदिन मास्क जांच अभियान चलाने के बाद भी लोग बिना मास्क के निकल पड़ते हैं। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी एवं मास्क अनिवार्य है। जिस प्रकार फिर से कोरोना वायरस के दूसरे दौर का संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसके साफ जाहिर होता है कि अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। घर से निकलते समय सभी लोगों को मास्क पहनने की आदत डाल लें।