Move to Jagran APP

महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत

दुमका झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद सिदो-कान्हू महात्मा गांधी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 04:14 PM (IST)
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत

दुमका : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद, सिदो-कान्हू, महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उनके साथ एसडीओ राकेश कुमार के अलावा जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों ने भी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीसी ने कहा कि आज का दिन राज्यवासियों के लिए खुशी का दिन है। झारखंड दिन प्रतिदिन विकास की एक नई लकीर खींच रहा है। हम सबको महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। डीपीओ, नजारत उपसमाहर्ता समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.