दुमका के दो पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
जागरण संवाददाता दुमका रांची में 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंडर-15 आयु वर्ग के
जागरण संवाददाता, दुमका : रांची में 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंडर-15 आयु वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुमका के दो पहलवान ऋषि कुमार और रुद्र कुमार झारखंड टीम में चुने गए हैं। इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दुमका जिला कुश्ती संघ की ओर से बुधवार की रात कुश्ती में काम आने वाली सामग्रियां देकर रांची के लिए रवाना किया गया।
रांची में दोनों खिलाड़ी झारखंड टीम के साथ 10 से 14 दिसंबर तक अभ्यास करेंगे। रांची रवाना होने से पूर्व इन्हें संघ के अध्यक्ष डा. तुषार ज्योति, संरक्षक राधेश्याम वर्मा, युगल किशोर सिंह, संदीप कुमार, जय बमबम समेत कई सदस्यों ने बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी। मौके पर पहलवान ऋषि की मां रीना देवी, कुश्ती खिलाड़ी मोहम्मद फरीद, चमन अग्रवाल समेत कई मौजूद थे।