Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा को नमन

दुमका : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरुवार को राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों से लोगों को अवगत कराया। प्रतिमा पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:46 PM (IST)
स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा को नमन

दुमका : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरुवार को राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों से लोगों को अवगत कराया।

loksabha election banner

प्रतिमा पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल के नेतृत्व में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित रक्षित, बी किस्कू, बिसू टुडू, मुकेश ¨सह, अजय पाठक, नवल किस्कू, रोहित तिवारी, चंदन, अमर, कुणाल झा, अजय शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार ¨सह के अध्यक्षता में माल्यार्पण किया गया मौके पर जिला सचिव शिवकुमार बास्की, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दुबे, नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नगर सचिव रमेश कुमार रजक उर्फ छोटू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष मयंक, महिला मोर्चा की प्रतिमा ¨सह, कृष्णा देवी, दीपा देवी, सोनी देवी, प्रखंड सचिव विजय मलहा, काजल मुखर्जी, उदय नन्दी, जितेन वर्मा, राजेश रजक, समीर झा, दीपक गुप्ता, किशोर दास, मनोज गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, चंदन भुवानिया, पवन आबूवाला, अनिमेष साह, अरविंद केशरी, विकास, पारस वर्मा, अमित कुमार, पीयूष कुमार, समीर कुमार, राजेश सोनी, मुन्नू हांसदा, पेंटल दा, नाजिम शेख, मो. नजरूल, महबूब सरकार, गुड्डू मंडल के साथ झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोपजा के जिला संयोजक बालेश्वर ¨सह, प्रदेश महासचिव मनोज राय व प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन राय की अगुवाई में माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को लोजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मौके पर रामचरण ¨सह, कृष्ण किशोर, महेश मुर्मू, परमेश्वर दयाल, राधानंद राय, कौशल आदि मौजूद थे। आपके कार्यकर्ताओं ने जयंती को झारखंड नवनिर्माण संकल्प दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आशा रानी मुर्मू, मानस दास, राजेश सोरेन आदि ने बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ता सदर अस्पताल गए और आग से झुलसी छात्राओं के बारे में जानकारी ली।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त भगवान दास, डीआइजी राजकुमार लाकड़ा, एसपी किशोर कौशल, डीडीसी वरूण रंजन व एसडीओ राकेश कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा को नमन किया।

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन हांसदा के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर सीताराम मुर्मू, मंगल हांसदा, सुनील मुर्मू, सोनेलाल हेंब्रम, सुभाष बेसरा, राजेश मरांडी, गौतम हेंब्रम, इलियास मुर्मू, अजय मुर्मू, राहुल हांसदा, मृत्युंजय मुर्मू, नयन व गोलपुर पंचायत की मुखिया जय ¨चता सोरेन मौजूद थीं।

बच्चों ने निकाली रैली

दुमका : स्थापना दिवस पर सिदो-कान्हु उच्च विद्यालय की छात्र व छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय से नगर थाना होते हुए टीन बाजार तक गई और वीर कुंवर ¨सह चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड दिवस, हम झारखंड वासियों के लिए सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। मौके पर निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, प्राचार्य नरेश चंद्र ठाकुर, उपप्राचार्य राजेश झा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.