मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने फौजदारी दरबार में माथा टेका
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने शनिवार को सपरिवार फौजदारी दरबार में माथा टेका। न्यायाधीश ने भोलेनाथ से अपने परिवार एवं देश की खुशहाली की मंगल कामना की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने शनिवार को सपरिवार फौजदारी दरबार में माथा टेका। न्यायाधीश ने भोलेनाथ से अपने परिवार एवं देश की खुशहाली की मंगल कामना की। न्यायाधीश एवं उनके परिजनों को उनके पुरोहित तेजनारायण पत्रलेख, कुंदन पत्रलेख, अशोक मिश्रा ने विधि विधान पूर्वक पूजा एवं वैदिक आरती करायी। मौके पर दुमका व देवघर के न्यायिककर्मी, एसडीपीओ अनिमेष नैथानी, इंस्पेक्टर सह जरमुंडी थाना प्रभारी सत्येंद्र नारायण सिंह, परमेश गण व मंदिरकर्मी सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें