Move to Jagran APP

चांद दिखा, ईद की नमाज आज

दुमका अकीदत के साथ रोजा रखने का पाक महीना रमजान चांद के दीदार के साथ ही पूरा हो गया। बुधवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद को लोग खुदा की इबादत करते हैं। नफल नमाज पढ़ते हैं तिलावत करते हैं अल्लाह उनकी तमाम दुआ को कबूल करता है और उनके गुनाहों को माफ करता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 06:39 AM (IST)
चांद दिखा, ईद की नमाज आज
चांद दिखा, ईद की नमाज आज

दुमका : अकीदत के साथ रोजा रखने का पाक महीना रमजान चांद के दीदार के साथ ही पूरा हो गया। बुधवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद को लोग खुदा की इबादत करते हैं। नफल नमाज पढ़ते हैं, तिलावत करते हैं, अल्लाह उनकी तमाम दुआ को कबूल करता है और उनके गुनाहों को माफ करता है। बुधवार को ईद होने की खुशी एक सप्ताह से दुमका के बाजारों में दिख रही है। फिजा में इत्र की खुशबू से शहर गुलजार है। हवा में फैल रहा इत्र यह बयां कर रहा कि ईद आ गया।

loksabha election banner

मंगलवार की शाम ढलते ही टीन बाजार से लेकर वीरकुंवर सिंह चौक की रौनक बढ़ गई।

कपड़े, इत्र, सेवइयां, मेवे आदि की दुकानों पर कुछ ज्यादा भीड़ लगी रही। महिलाएं भी खरीदारी में पीछे नहीं रहीं। ईदगाह व मस्जिद ईद की नमाज को लेकर सज-धज कर तैयार हैं। यहां पर प्रशासनिक तैयारी की गई है। दुमका में सर्वधर्म समभाव का भाव है। खासियत रही है कि यहां सभी समुदाय के लोग एक दूसरे के साथ होली, दिवाली, दुर्गापूजा व ईद मनाते रहे हैं।

एक माह का रोजा रखने के बाद ईद आता है। इसकी खुशी उनको सबसे ज्यादा होती है जो अकीदत के साथ रोजे रखते हैं और फिर चांद देखकर ईद की खुशी मनाते हैं। ईद की अहमियत हजरत ने फरमाया है कि जब ईद की रात आती है तो फरिश्ते खुशी मनाते हैं।

---

नमाज का समय

दुधानी मस्जिद सुबह 8:00

मखदुम नगर मस्जिद सुबह 8:00

मोड़ भंगा मस्जिद सुबह 8:00

जरूवाडीह मस्जिद 8:15

मदीना मस्जिद दुधानी 8:15

लखीकुंडी मस्जिद 8:30

डंगालपाड़ा मस्जिद 8:30

कुम्हारपाड़ा मस्जिद 8:30

राखाबानी मस्जिद 8:30

चिरूडीह मस्जिद 8:30

मोड़भंगा ईदगाह 8:30

ढेवाडीह मस्जिद 8:30

जामा मस्जिद दुमका 8:45


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.