मोदी सरकार ने लिए कई कड़े फैसले
बासुकीनाथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को वर्चुअल रैली के जरिए जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष काफी कड़े और मजबूत निर्णय वाले कार्यकाल के रूप में जाना जाएगा।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को वर्चुअल रैली के जरिए जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया।
मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष काफी कड़े और मजबूत निर्णय वाले कार्यकाल के रूप में जाना जाएगा। जिसमें जनधन खाता खोलना जिससे कि एक-एक व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ सीधा मिल सके। डीबीटी माध्यम से लोगों को जोड़ा गया। उसका प्रभाव आज कोरोना काल में देखने को मिला। इसके अलावा धारा 370 और 35 ए जैसे कानून को विलोपित कर संपूर्ण जम्मू कश्मीर राज्य को भारत में पूर्ण रूप से मिलाने, लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने व नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कड़े फैसले लिए। पहला वर्ष काफी उपलब्धियों से भरा रहा। इसी कार्यकाल में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं से जुड़े अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का फैसला हुआ। तीन तलाक जैसे कानून हटाए गए और हमारे मुस्लिम महिलाओं को सशक्त किया गया। कोरोना में जिस प्रकार से सही समय पर प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया। यह आज उसी का परिणाम है कि हमारे यहां स्थिति अन्य देशों से काफी बेहतर है। इस प्रकार यह कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा। धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। बासुकीनाथ, जरमुंडी एवं सहारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए उनके वर्चुअल रैली को सुना।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गौरवकांत ने किया। मौके पर नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, काíतक राव, शैलेश राव, पूनम देवी, मनोरमा देवी, अनूप कुमार, मुरली कुमार, विश्वंभर राव, राकेश मिश्रा, संदीप पांडेय, नरेश पंडा, चंदन कुमार राय आदि मौजूद थे।