बसंत के समर्थन में उतरे अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्र
अल्पसंख्यक एकता कल्याण छात्रावास के छात्रों ने गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी सह युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क किया। झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय सह सचिव मनोज रवानी जिलाध्यक्ष केरफ मुर्मू धनबाद जिला अध्यक्ष समीर रवानी व अजय रवानी ने गिधनीपहाड़ी में आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास में जाकर सभी से बसंत के पक्ष में मतदान की अपील की।
जागरण संवाददाता, दुमका: अल्पसंख्यक एकता कल्याण छात्रावास के छात्रों ने गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी सह युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क किया। झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय सह सचिव मनोज रवानी, जिलाध्यक्ष केरफ मुर्मू, धनबाद जिला अध्यक्ष समीर रवानी व अजय रवानी ने गिधनीपहाड़ी में आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास में जाकर सभी से बसंत के पक्ष में मतदान की अपील की। केरफ ने कहा कि झामुमो छात्रों के हित की राजनीति करती है। बसंत उनके नेता है। हर हाल में उनके लिए सभी को मतदान करना है। इतना ही नहीं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है।