Move to Jagran APP

बीडीओ से जनमस्याओं के निदान की मांग

अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हाबिल मुर्मू की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू से मिलकर जनसमस्याओं के निदान की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST)
बीडीओ से जनमस्याओं के निदान की मांग

संवाद सहयोगी, रानीश्वर (दुमका): अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हाबिल मुर्मू की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू से मिलकर जनसमस्याओं के निदान की मांग की। हाबिल मुर्मू ने प्रखंड में व्याप्त बुनियादी जनसमस्या सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार, शिक्षा, पीएम आवास, खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने की गुहार लगाई। वृंदाबनी पंचायत के बुधुडीह गांव तक सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। कहा कि बीते दिन एक आदिम जनजाति महिला सह आंगनबाड़ी सेविका की मृत्यु इसलिए हो गई, क्योंकि वृंदाबनी गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी।

loksabha election banner

इसके अलावा उन्होंने तालडंगाल पंचायत के रेशमा, बिसरीयाम व कठलिया में पेयजल व सड़क की समस्याओं को भी दूर करने की मांग की। बीडीओ ने कहा कि आमजनों समस्याओं को समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर राजेंद्र सोरेन, गौरव सिंह, मरियुस बास्की समेत कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.