Move to Jagran APP

आश्वासन के बाद भी सम्मान राशि नहीं मिलने से लेखाहोड़ नाराज

मांझीथान जाहेरथान संबंर्धन समिति के तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के चबूतरा पर गांव के लेखाहोड़ की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से संबंर्धन समिति के प्रमंडलीय संयोजक इंग्लिश लाल मरांडी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 07:58 PM (IST)
आश्वासन के बाद भी सम्मान राशि नहीं मिलने से लेखाहोड़ नाराज
आश्वासन के बाद भी सम्मान राशि नहीं मिलने से लेखाहोड़ नाराज

संवाद सहयोगी, रामगढ़: मांझीथान जाहेरथान संबंर्धन समिति के तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के चबूतरा पर गांव के लेखाहोड़ की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से संबंर्धन समिति के प्रमंडलीय संयोजक इंग्लिश लाल मरांडी उपस्थित थे।

loksabha election banner

इस मौके पर इंग्लिश मरांडी ने लेखाहोड़ को समय पर सम्मानित राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आए थे तथा जल्द से जल्द सम्मानित राशि देने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक छूटे हुए लोगों को सम्मानित राशि नहीं दी गई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में दिसंबर, जनवरी एवं फरवरी समेत कुल तीन माह की सम्मानित राशि आजतक लेखाहोड़ को नहीं दी गई है। अभी तक रामगढ़ अंचल के 102 गांव के मात्र 475 लेखाहोड़ को ही सम्मानित राशि का भुगतान किया जा सका है। रामगढ़ प्रखंड के लगभग 300 गांव में 1500 के आसपास लेखाहोड़ मौजूद है। बाकी लेखाहोड़ का अभी तक पे आइडी भी नहीं बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी की लापरवाही के कारण लेखाहोड़ को समय पर सम्मानित राशि नहीं मिल पाता है।

उन्होंने समाज के परंपरागत लेखाहोड़ यानी मांझी, जोगमांझी, नायकी, कुडाम नायम, पराणिक एवं गुड़ैतों को संबोधित करते हुए कहा कि 27 फरवरी को दुमका के बांसकनाली स्थित मांझी थान में माघ पूजा एवं चाचू छठियारी का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने को कहा गया है। जिस बच्चे का अभी तक छठियार नहीं हुआ है, इस समारोह में उसका छठियार किया जाएगा।

बैठक में जीतलाल सोरेन, मनोहर हेम्ब्रम, मंतलाल, कदरन मुर्मू, महेन्द्र मुर्मू, लालबिहारी हेंब्रम, देवलाल टुडू, नायकी मुर्मू, शिवनाथ सिंह, श्रीलाल मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.