Move to Jagran APP

सीबीआइ जांच को लेकर करेंगे विशाल जनसभा

शहीद सिदो मुर्मू की छठी पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू के संदिग्ध हत्या की सीबीआइ जांच का आदेश नहीं दिया गया तो सरकार के खिलाफ 16 अक्टूबर को साहिबगंज के भोगनाडीह में विशाल जनसभा कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। ये बातें मंगलवार को मृतक के परिजनों ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद कहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:05 PM (IST)
सीबीआइ जांच को लेकर करेंगे विशाल जनसभा
सीबीआइ जांच को लेकर करेंगे विशाल जनसभा

जागरण संवाददाता, दुमका : शहीद सिदो मुर्मू की छठी पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू के संदिग्ध हत्या की सीबीआइ जांच का आदेश नहीं दिया गया तो सरकार के खिलाफ 16 अक्टूबर को साहिबगंज के भोगनाडीह में विशाल जनसभा कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। ये बातें मंगलवार को मृतक के परिजनों ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद कहा।

loksabha election banner

मृतक की पत्नी कपरो किस्कू ने कहा कि पति की मौत से परिजनों में दुख है। हत्याकांड की सीबीआई जांच का आदेश जारी किया जाए। हत्याकांड में शामिल लोगों की जब तक गिरफ्तारी नही होती है , तब तक संदेह बना रहेगा। वंशजों के साथ 2016 में भी इसी प्रकार का हमला हुआ था। आज तक सरकार हमले के अलावा हत्याकांड पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के कारण आम जनता गोलबंद होकर 16 अक्टूबर को जनसभा का आयोजन कर विरोध दर्ज किया जाएगा। कहा कि पति की एक सुनियोजित हत्या हुई है। सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए सीबीआइ जांच जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इसी साल 27 जुलाई को वंशजों की तरफ से मंडल मुर्मू और रुपचंद्र मुर्मू को रांची बुलाकर बात की थी। दोनों ने सीबीआइ जांच कराने का अनुरोध किया था। लेकिन अभी तक किसी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया। डीसी से मिलने वालों में मंडल मुर्मू, चंद्र मोहन, भागवत मुर्मू, श्यामदेव हेम्ब्रम, कुमार आकाश टुडू, महादेव टुडू, कमिश्नर मुर्मू, जोसेफ बास्की, ठाकुर हांसदा व जयचंद हेंब्रम शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.