विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुराल की चौखट पर मां ने छोड़ा दुखियारी बेटी का शव, फिर में अंतिम यात्रा में नहीं शामिल हुआ दामाद; सालगिरह के दिन विवाहिता की मौत

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 29 Nov 2023 12:07 PM (GMT+05:30)

Jharkhand News धनबाद के राजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा। ...और पढ़ें

मंगलवार को विवाहिता डिंकी के शव के पास जुटे उसके ससुराल पक्ष के लोग और ग्रामीण।
मंगलवार को विवाहिता डिंकी के शव के पास जुटे उसके ससुराल पक्ष के लोग और ग्रामीण।

HighLights

  1. डिंकी अग्रवाल के लिए शादी बन गई सबसे बड़ी सजा, हमसफर ने इस डगर पर दिए सिर्फ दुख और दर्द।
  2. बहू को ससुरालवालों ने निकाल दिया घर से, सात दिन तक मां-बेटी घर के बाहर पड़ी रहीं।
  3. गांव वालों के हस्तक्षेप करने के बाद जेठ ने दी मुखाग्नि, मां छोड़ गई शव को घर के बाहर।

संवाद सहयोगी, राजगंज। और नहीं कुछ तुमसे कहना, जीवनसाथी साथ में रहना। ऐसी ही चाह और उम्मीदों के साथ डाल्टनगंज की डिंकी अग्रवाल ने राजगंज के जरमुनई निवासी मनीष अग्रवाल के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए थे। उसने भी जीवन भर साथ निभाने का वादा किया, पर डिंकी को क्या मालूम था कि निर्मोही उसे घर से निकाल देगा। इतने दर्द देगा कि उसे जहर पीना पड़ेगा।

अंतिम यात्रा में भी नहीं नसीब हुआ पति का साथ

शादी की सालगिरह के दिन उसने जिंदगी को अलविदा कह दिया। अंतिम यात्रा में भी मनीष नहीं आया। मंगलवार को गांव के कमलेश सिंह ने डिंकी के ससुराल के लोगों से बात की। इसके बाद मनीष के बड़े भाई शंभू अग्रवाल ने अंतिम संस्कार किया।

रविवार को विवाहिता ने अपने मायके में जहर खा लिया था। रोती बिलखती उसकी मां शोभा देवी सोमवार की रात उसकी ससुराल आई। इसके पूर्व ही सास-ससुर घर में ताला बंद कर चले गए। वह शव को मनीष के दरवाजे पर रखकर चली गई थी ताकि अंतिम यात्रा में तो पति का साथ नसीब हो जाए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

मायके में ही जहर खाकर दी जान

मां शोभा कहना था कि अप्रैल से ही वह मायके में रह रही थी। रविवार को शादी की सालगिरह पर मनीष ने आने का वादा किया था। डिंकी बहुत खुश थी। उसने श्रृंगार किया था, यह सोचकर कि मनीष आकर अब उसके जीवन में खुशियां भरेगा, उसे साथ ले जाएगा। पर वह नहीं आया। तब उसने जहर खा लिया। उसकी हालत खराब हुई तो स्वजन अस्पताल ले गए, वहां उसकी जान चली गई।

खुशियों ने नहीं पकड़ा डिंकी का दामन

विवाह के दिन से अंतिम समय तक अपने जीवनसाथी को पाने की डिंकी जद्दोजहद करती रही। मनीष कोलकाता में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। दोनों की शादी 26 नवंबर, 2020 में हुई।

शादी के बाद से ही अनबन होने लगी। इसके बाद पति जबरन मायके छोड़ गया। उसका हर सपना टूटता गया। कलेजा छलनी हो गया। हिम्मत कर अगस्त 2021 में डिंकी मां को लेकर ससुराल गई।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: बाबा वैद्यनाथ को आज नवान्‍न अर्पित किया जाएगा, लगाया जाएगा चूड़ा-दही और गुड़ का भोगा, एक महीने तक चलेगी पूजा

यह भी पढ़ें: यहां मरीज को नहीं, एंबुलेंस को है इलाज की जरूरत; बीच रास्‍ते प्रसूता की मौत के बाद अब टूटी है स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की नींद