मनोज बने मेलर आदिम जनजाती के युवा मोर्चा के अध्यक्ष
दुमका मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा का 15 वां स्थापना दिवस इंडोर स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर पूरे संथाल परगना के सभी जिलों से बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। रैली के रूप में तिलकामांझी चौक पर पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर ने तिलकामांझी की मूíत पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया और उनके बलिदान को याद किया।
फोटो 016,017
जागरण संवाददाता, दुमका: मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा का 15 वां स्थापना दिवस इंडोर स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर पूरे संथाल परगना के सभी जिलों से बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। रैली के रूप में तिलकामांझी चौक पर पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर ने तिलकामांझी की मूíत पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया और उनके बलिदान को याद किया। सांसद निशिकांत दुबे द्वारा एक संसद में घटवाल और खेतौरी को आदिम जनजाति का दर्जा दिलाने का मामला उठाने पर संगठन की तरफ धन्यवाद दिया। संगठन के नवनिíमत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मेलर ने कहा हमारे समाज को और अधिक दिन अपने हक अधिकार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा इसके साथ ही पूर्ण सिंह मेलर को संगठन के नए कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। केंद्रीय युवा मोर्चा की कमेटी को भंग कर नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया। मनोज बने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मनोज भाई मेलर को युवा मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष। बद्री नारायण राय मेलर को युवा मोर्चा का केंद्रीय सचिव। विनोद कुमार सिंह केंद्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए। अनिल सिंह मेलर को पूरे प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया। नवनिíमत युवा मोर्चा अध्यक्ष ने 3 महीने में प्रदेश स्तर पर जिला स्तर पर और प्रखंड स्तर पर सभी पदों को भरने का निर्देश दिया। डोमन सिंह मेलर, दुर्योधन राय मेलर, विश्वनाथ ईश्वर मेलर, सुखदेव सिंह मेलर, अनिल राय मेलर एवं अन्य उपस्थित थे।