Move to Jagran APP

झामुमो की बदलाव यात्रा को एतिहासिक बनाएं

सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ता की बैठक प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार ने झामुमो की रांची में 19 अक्टूबर को होनेवाली बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:18 AM (IST)
झामुमो की बदलाव यात्रा को एतिहासिक बनाएं
झामुमो की बदलाव यात्रा को एतिहासिक बनाएं

सरैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ता की बैठक प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार ने झामुमो की रांची में 19 अक्टूबर को होनेवाली बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस रैली को हरहाल में सफल ही नहीं ऐतिहासिक भी बनाना है। यहां से देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होने की सारी भूमिका तैयार होगी। बैठक में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची जाएंगे। यह भी चर्चा की गई कि विधानसभा चुनाव पार्टी बिना किसी गठबंधन के साथ लड़े। तभी सफलता हासिल हो सकती है। बैठक में मनभरण राय, मुर्तजा अंसारी, बनारसी यादव, सीताराम मंडल, राजेश चौधरी, राजेंद्र दास, दरबारी दास, याकुब अंसारी, सुखलाल सोरेन, नीरज मंडल, हीरा चौधरी, नंदलाल हांसदा, व मनोज मरांडी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.