लोजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो का मनाया जन्मदिन
दुमका : लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के 73वें जन्मदिन पर दुमक
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 04:32 PM (IST)
दुमका : लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के 73वें जन्मदिन पर दुमका में लोजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन मनाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरधारी झा की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन कुमार राय, मनोज कुमार राय, मोहन साह, हेमंत श्रीवास्तव, बालेश्वर ¨सह, भाग्यश्री शर्मा, छोटेलाल झा, बाबू झा, पप्पू शर्मा, संतोष मोहली, अशोक यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें