मुखिया सह कांग्रेस नेता का निधन
काठीकुंड तेलियाचक बाजार पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष होपना किस्कू का मंगलवार सुबह को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। पैतृक गांव नयाडीह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
काठीकुंड : तेलियाचक बाजार पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष होपना किस्कू का मंगलवार सुबह को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। पैतृक गांव नयाडीह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार की रात को वह शिवरात्रि मेला देखने के लिए गए। कार्यक्रम के दौरान तबीयत खराब हुई। लोगों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल काठीकुंड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित किया। मुखिया के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी ने घर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए। वे अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए। मुखिया गांधी चौक में प्रत्येक दिन शाम को महात्मा गांधी की प्रतिमा में दीप जलाते थे। सुबह से दोपहर तक अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनीश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी हेमंत मुर्मू, डॉ सुनील किस्कू, विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नईमुदीन अंसारी समेत सभी मुखिया और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अíपत की।