Move to Jagran APP

प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए बेटी संग धरना पर बैठी मां

प्रेम में धोखा और पांच साल तक यौन शोषण की शिकार हंसडीहा निवासी महिला गुरुवार को अपनी आठ साल की बेटी के साथ धरना पर बैठ गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 04:59 PM (IST)
प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए बेटी संग धरना पर बैठी मां

जागरण संवाददाता, दुमका: प्रेम में धोखा और पांच साल तक यौन शोषण की शिकार हंसडीहा निवासी महिला गुरुवार को अपनी आठ साल की बेटी के साथ धरना पर बैठ गई। समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठी महिला आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

loksabha election banner

छह साल पहले तलाक दे दिया था पति ने: महिला ने बताया कि उसके पति ने छह साल पहले उसे तलाक दे दिया। उस समय उसकी तीन साल की बेटी भी थी। इसके साल भर बाद गांव के ही सुशील कुमार हांसदा ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया। उसकी मासूम बेटी को भी अपनी ही बेटी मानने का दावा करता था। महिला जब उसपर भरोसा करने लगी तो आरोपित ने पांच साल उसे अपनी पत्नी की तरह रखा। इस दौरान पांच माह पहले महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित की नीयत बदल गई और उसने शादी से साफ इन्कार कर दिया।

महिला का कहना है कि उसने हंसडीहा थाने में भी गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई तो थाने में तीन सितंबर को एफआइआर दर्ज की गई, लेकिन आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसके कारण न्याय की गुहार लगाते हुए महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ समाहरणालय परिसर में धरना में बैठ गई।

महिला का कहना था कि पुलिस जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक यहां से नहीं हटेगी। इसमें जान भी चली गई तो कोई परवाह नहीं है। शुक्रवार को जब हंसडीहा थाना प्रभारी अमित लकड़ा को धरना की जानकारी मिली तो वे महिला से मिले और भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला थाना लाकर मां-बेटी को भोजन कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

जल्द आरोपित को किया जाएगा गिरफ्तार: थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.