संगठन मजबूती के लिए जेवीएम ने बनाई रणनीति
?????? ????? ?????? ?? ????? ?? ????? ???? ?? ??? ?????? ?? ??? ????? ??????? ??? ?????? ??????? ?????? ??? ?? ????????? ??? ???? ?? ????? ???? ????
रामगढ़ : झारखंड विकास मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के लिए बुधवार को शिवमंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दुमका जिला के संगठन प्रभारी अशोक वर्मा उपस्थित थे। श्री वर्मा द्वारा रामगढ़ प्रखंड कमेटी तथा 27 पंचायत के पंचायत कमेटी की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी पंचायत में संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई। सभी प्रभारी को गांव-गांव जाकर सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई। 27 अक्टूबर को वृहत पैमाने पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी नए सदस्यों को लाने की जिम्मेदारी पंचायत अध्यक्ष की होगी। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य में अब भाजपा की सरकार समाप्त होनेवाली है। यहां की जनता भाजपा सरकार के गरीब विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल, किरासन तेल तथा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर यहां के जनता को परेशान कर डाली है। सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर यहां के गरीब लोगों की जमीन को हड़प कर उद्योगपति को देना चाहती है। झाविमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निवास मंडल, शैलेंद्र हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, गोपाल मंडल, राकेश रंजन, पटवारी मरांडी, नेमानी राय, अनिल कुमार, सूरज राय, सुमेश मिर्धा, जूलियस मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।