जरमुंडी के पारा शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
बासुकीनाथ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की अगुवाई में जरमुंडी के स्थानीय नगर भवन में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सैकड़ों पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
बासुकीनाथ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की अगुवाई में जरमुंडी के स्थानीय नगर भवन में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सैकड़ों पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जिसमें पारा शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ के तर्ज पर स्थायीकरण एवं वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। जिसमें प्रखंड के सभी पारा शिक्षक शिक्षिकाएं हड़ताल में शामिल हैं। प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सभी पारा शिक्षक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। इस बाबत जिला कमेटी के द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित जानकारी दिया गया है।
इस अवसर पर संजय कुमार मिश्र, अनूप कुमार सहाय, संदीप मिश्र, वीरू मिस्त्री, उमाकांत मांझी, घनश्याम प्रसाद यादव, महेश्वर मंडल, राजेश कुमार सोरेन, संजीव यादव, मनोज कुमार, ललित नारायण मिश्र, रेनू कुमारी, मांगन प्रसाद राव, समीर मिस्त्री, मनोज कुमार साह, अमीर मिस्त्री, विजय प्रसाद मंडल, दीनदयाल रजक, मोहन राउत, अरुण राउत, सुदर्शन राय, महाभारत कोटवार, संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार सेन, मोहन प्रसाद माझी, विजय कुमार गुप्ता, चंद्रेश्वर यादव, सुरजो मरांडी, जनार्दन प्रसाद यादव, अशोक कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, बीरबल प्रसाद, मोहन प्रसाद यादव, प्रेमलता मरांडी, पुष्पा देवी, सोनामणि किस्कू, सुबल चंद्र ठाकुर, पवन कुमार, आलोक रंजन मिश्र, रोहित कुमार, अनिल कुमार आदि सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।