Move to Jagran APP

झामुमो की बैठक में बूथ समिति बनाने पर जोर

जामा : जामा प्रखंड कमेटी के निर्देशानुसार बेदिया एवं चिगलपहाडी पंचायत में शनिवार को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रभारी के रूप में प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन सचिव सुरेंद्र यादव उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा बोदीलाल मरांडी शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:32 PM (IST)
झामुमो की बैठक में बूथ समिति बनाने पर जोर
झामुमो की बैठक में बूथ समिति बनाने पर जोर

जामा : जामा प्रखंड कमेटी के निर्देशानुसार बेदिया एवं चिगलपहाडी पंचायत में शनिवार को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रभारी के रूप में प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन सचिव सुरेंद्र यादव उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा बोदीलाल मरांडी शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से बेदिया पंचायत में सुकदेव ठाकुर को अध्यक्ष एवं सोम मुर्मू को सचिव तथा चिगलपहाडी़ पंचायत में डूनुज मुर्मू को अध्यक्ष व रवि मंडल को सचिव चुना गया। कालेश्वर ने कहा झारखंड में जब से भाजपा की सरकार बनी है जनता तबाह है, चाहे महंगाई का मुद्दा हो या जीएसटी, रिश्वतखोरी या नोटबंदी का जनता परेशान है और भाजपा से मुक्ति चाहती है।

loksabha election banner

सुरेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र का शासन चल रहा है। रघुवर दास की तानाशाही नीति से जनता का दम घुट रहा है। जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है लेकिन उद्योगपति के हित में जरूर हो रहा है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुजी के निर्देश पर सभी सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे हैं। मौके पर अनिरूद तिवारी, मधुसुदन मंडल, मनोज पाल, अलामुनी मुर्मू, बैजनाथ मिस्त्री, साईलेन हेंब्रम, सुनीता हांसदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.