दो फरवरी की तैयारी को झामुमो ने बनाई रणनीति
रामगढ़ : दुमका के गांधी मैदान में दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 40वां स्थापना दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में की गई।
रामगढ़ : दुमका के गांधी मैदान में दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 40वां स्थापना दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में की गई। बैठक में रामगढ़ प्रखंड के 27 पंचायतों के पहुंचे सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बताया गया कि इस बार स्थापना दिवस एतिहासिक होगा। क्योंकि दो फरवरी को 40 वां स्थापना दिवस मनाने के बाद चुनाव लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव का सामना कार्यकर्ताओं को करना होगा। इसलिए इस स्थापना दिवस में अधिक से अधिक की संख्या में गांव से लोगों को लेकर दुमका के गांधी मैदान जाना होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर का भी वितरण किया गया। वहीं बताया गया कि सभी गांव में दीवार लेखन का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। मुख्य सड़क के किनारे भी अधिकांश जगहों पर लेखन किया जाएगा। वहीं कई स्थानों पर तोरणद्वार बनाया जाएगा। गोड्डा जिला के झामुमो कार्यकर्ता रामगढ़ प्रखंड में प्रवेश करते ही उन्हें झामुमो के स्थापना दिवस का एहसास हो जाएगा। रामगढ़-गोड्डा सीमा पर रंदोई गांव के पास भव्य तोरणद्वार बनाया जाएगा। वहीं रामगढ़ बाजार, ठाड़ीहाट मोड़ समेत सभी पंचायत के सीमा पर पंचायत कार्यकर्ताओं द्वारा तोरणद्वार बनाया जाएगा। बैठक में प्रखंड सचिव नंदलाल प्रसाद राउत, छोटेलाल मंडल, पटवारी सोरेन अशोक मंडल कुशियाम, ललन कुमार, अजीत दास, गोपाल साह, चंद्रदेव मंडल, नागो देवी, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।