विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला कॉलेज प्रकरण का पीएमओ ने लिया संज्ञान

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 12 Aug 2017 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 12:18 PM (IST)

पीएमओ ने इस घटना को गंभीरता से लिया और दुमका जिला पुलिस को मामले की जानकारी दिल्ली के साथ आशीष सिंह को भी देने का निर्देश दिया।

महिला कॉलेज प्रकरण का पीएमओ ने लिया संज्ञान
महिला कॉलेज प्रकरण का पीएमओ ने लिया संज्ञान

दुमका, जासं। मोबाइल चोरी के आरोप में एसपी महिला कॉलेज छात्रावास में एक छात्रा को निर्वस्त्र कर फोटो वायरल करने के मामले में पीएमओ ने संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला पुलिस से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी तलब की है।

 

दरअसल, दुमका निवासी आशीर्ष ंसह ने पीएमओ की वेबसाइट पर इस घटना की जानकारी दी थी और बताया था कि पुलिस लचर रवैया अपना रही है। कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही। मेल पर सूचना मिलते ही पीएमओ ने इस घटना को गंभीरता से लिया और दुमका जिला पुलिस को मामले की जानकारी दिल्ली के साथ आशीष सिंह को भी देने का निर्देश दिया। पीएमओ के संज्ञान लेते ही शुक्रवार को महिला थाना की पुलिस ने आशीष को थाने बुलाया और बताया कि अब तक पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो छात्र भी हैं।