Move to Jagran APP

Happy Independence Day 2019: Governor द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में किया ध्वजारोहण, कहा- बदलते और बढ़ते झारखंड की चहुंओर चर्चा

Jharkhand governor ने शुरूआत मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना से की। उन्होंने कहा कि बदलते झारखंड और बढ़ते झारखंड की चारों और चर्चा हो रही है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 08:50 AM (IST)
Happy Independence Day 2019: Governor द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में किया ध्वजारोहण, कहा- बदलते और बढ़ते झारखंड की चहुंओर चर्चा
Happy Independence Day 2019: Governor द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में किया ध्वजारोहण, कहा- बदलते और बढ़ते झारखंड की चहुंओर चर्चा
दुमका, जेएनएन। झारखंड में धूम-धाम से 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस माैके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को झारखंड की उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, महिला सशक्तीकरण, किसानों की आय में वृद्धि और रोजगार के लिए अपनी सरकारी की तरफ से किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से बातें रखीं।
झारखंड को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचानः राज्यपाल ने शुरूआत मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना से की। उन्होंने कहा कि बदलते झारखंड और बढ़ते झारखंड की चारों और चर्चा हो रही है। देश के विकास में झारखंड की भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक किसान को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से राज्य में लगभग 8 लाख किसानों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है
55000 महिलाओं को मिला रानी मिस्त्री का प्रशिक्षणः उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को और सशक्त बनाने व रोजगार सृजन को लेकर राज्य भर में कुल 55000 महिलाओं को रानी मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। एेसी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में फुल 32 ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। दुमका हवाई अड्डा पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र का संचालन पीपीपी मोड पर करने के लिए लाइसेंस मिला है। दुमका हवाई अड्डा में पैरा ग्लाइडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पिछले वर्ष नामांकित 20 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और वर्तमान वर्ष में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
बेबी केयर किट योजना शुरूः सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशु के लिए बेबी केयर किट योजना की स्वीकृति दी गई है। मुर्मू ने कहा कि नवजात शिशु के लिए 15 सो रुपये की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत मुख्यमंत्री आरोग्य कुंजी के तहत प्रत्येक सहिया को एक किट बैग उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें कुछ दवाएं और सामग्री होगी।
दुमका मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी पढ़ाईः राज्यपाल ने कहा कि दुमका में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया जा चुका है। उक्त कालेज में 120 एमबीबीएस सीटों के लिए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए सरकार प्रयासरत है। देवघर में अखिल भारतीय आयुर्वैदिक आयुर्विज्ञान संस्थान की पढ़ाई अगले माह से प्रारंभ होने जा रही है। साहिबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और शीघ्र ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर टर्मिनल बन जाने से झारखंड जल मार्ग से भी पूरे देश और विश्व से जुड़ जाएगा। यात्रियों के साथ माल परिवहन सुगम और सस्ती दर पर होगा।
संताली भाषा के शिक्षकों की होगी नियुक्तिः संताली भाषा में पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए संताल बहुल क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक की किताबें संताली भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। संताली भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति का सरकार ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने प्रसाद योजना के तहत बैद्यनाथ धाम देवघर के विकास के लिए 29 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। संस्कृत भाषा और उसके गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.