Move to Jagran APP

जरमुंडी में दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

बासुकीनाथ जरमुंडी मंडल के सहारा बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा दुमका जिलाध्यक्ष अमित रक्षित के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सहारा मंडल अध्यक्ष अक्षय यादव की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 04:30 PM (IST)
जरमुंडी में दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

बासुकीनाथ : जरमुंडी मंडल के सहारा बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा दुमका जिलाध्यक्ष अमित रक्षित के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सहारा मंडल अध्यक्ष अक्षय यादव की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीताराम पाठक, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी केशव कुमार गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर सीताराम पाठक ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने व जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही। सीताराम पाठक ने पार्टी में युवाओं, महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं को तैयार रहने की बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं एवं महिलाओं की टीम को काफी सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर आस-पास के गांव से आए दर्जनों युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा नेता सीताराम पाठक ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया एवं भाजपा के नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए जन-जन तक भाजपा के संदेश को पहुंचाने की बात कही। मौके पर अरुण कुमार गुप्ता, सहारा महामंत्री संदीप मंडल, पंकज यादव, बरगों के संतोष मंडल, दीपक, समीर कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.