झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार की नीतियों पर किया प्रहार
????? ?? ????? ???????? ??? ??????? ?? ?????? ?????? ?????????? ?????? ?? ??????? ???????? ??????? ?? ????????? ???? ??? ???????? ??????? ?????? ????? ??
दुमका : दुमका के इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित झारखंड आंदोलनकारी सेनानी का पांचवां केंद्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल सोरेन ने सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के साथ धोखेबाजी कर रही है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। बाबूराम मुर्मू ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से आंदोलनकारी आहत हैं। सुप्रियो दास गुप्ता से सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैया पर खेद जताते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करनेवाले लोग अपने परिजनों के साथ हाशिए पर हैं। सम्मेलन को मो. सफीउल्ला अंसारी, प्रमोद मंडल, बोड़ो सोरेन, अनिल टुडू, उमानाथ कोल, दिलीप दत्त, सोनेलाल हेंब्रम, ऋषितोष झा, मानस रक्षित, चंद्रदेव मंडल, मनोज पांडेय, विश्वनाथ राउत समेत कई ने भी संबोधित करते हुए सरकार पर प्रहार किया। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जो दल उनकी मांगों का समर्थन करेगा उसी दल के साथ आंदोलनकारियों की भावना भी जुटेगी। केंद्रीय सम्मेलन के दौरान झामुमो के नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की ओर से बुजुर्ग आंदोलनकारियों को पगड़ी व धोती पहनाकर सम्मानित किया। मंच का संचालन विकास चंद्र दास ने किया। केंद्रीय सम्मेलन के दौरान प्रमंडलीय आंदोनकारी सेनानी संगठन का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष, महासचिव, दो उपाध्यक्ष, केंद्रीय प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष एवं 17 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया। केंद्रीय सम्मेलन में संताल परगना के सभी छह जिलों से आंदोलनकारी व उनके परिजन जुटे थे।
ये होगी नई केंद्रीय कमेटी
केंद्रीय अध्यक्ष - नंदलाल सोरेन
केंद्रीय उपाध्यक्ष - प्रो.नजरूल इस्लाम, सोनेलाल हेंब्रम
केंद्रीय महासचिव - अशोक कुमार मुर्मू
सचिव - शंकर टुडू
कोषाध्यक्ष - दिलीप कुमार दत्त
प्रवक्ता - विकास चंद्र दास
कार्यकारिणी सदस्य - बाबूराम मुर्मू, सुप्रिय दास गुप्ता, मनोज कुमार पांडेय, विशु राउत, प्रमोद मंडल, अनिल कुमार टुडू, गोपाल मंडल, उमानाथ कोल, शिवलाल मुर्मू, बोडो सोरेन, जमाल अंसारी, मो. सफीउल्ला अंसारी, इमानुएल मुर्मू, निशा झा, कृरनीला मरांडी, तारा देवी ¨सह, मानस रक्षित