Move to Jagran APP

पोड़ैयाहाट से दामोदार होंगे जदयू के प्रत्याशी

दुमका जनता दल यूनाइटेड ने प्रमंडल में जीत हासिल करने के लिए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शुक्रवार को प्रमंडल की सभी 18 में 10 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:44 PM (IST)
पोड़ैयाहाट से दामोदार होंगे जदयू के प्रत्याशी
पोड़ैयाहाट से दामोदार होंगे जदयू के प्रत्याशी

दुमका : जनता दल यूनाइटेड ने प्रमंडल में जीत हासिल करने के लिए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शुक्रवार को प्रमंडल की सभी 18 में 10 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। मेलर नेता दामोदर सिंह को पोड़ैयाहाट से प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि अभी पार्टी ने जरमुंडी से किसी के नाम का एलान नहीं किया है। जदयू ने इस बार सभी प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू पहले ही शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी ने दुमका से मार्शल ऋषिराज टुडू, जामा से प्रोफेसर सुजीत सोरेन, नाला से प्रोफेसर संतोष शील, पोड़ैयाहाट से दामोदर सिंह मेलर, महेशपुर से जन्तु सोरेन, लिटटीपाड़ा से प्रोफेसर ईश्वर मरांडी, बरहेट से सेबस्टियन हांसदा, बोरियो से लुकश हांसदा व राजमहल से राजकिशोर यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.