Move to Jagran APP

बच्चों को कत्थक सिखाएंगे अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार

दुमका : गीत-संगीत खासकर भारतीय कत्थक सीखने की ललक रखनेवाले छात्र-छात्राओं को नए वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार विश्वभारती विश्वविद्यालय की प्रो. अनिमा दत्ता व दीपक चक्रवर्ती से तालिम हासिल करने का अवसर मिल सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 04:14 PM (IST)
बच्चों को कत्थक सिखाएंगे अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार
बच्चों को कत्थक सिखाएंगे अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार

दुमका : गीत-संगीत खासकर भारतीय कत्थक सीखने की ललक रखनेवाले छात्र-छात्राओं को

loksabha election banner

नए वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार विश्वभारती विश्वविद्यालय की प्रो. अनिमा दत्ता व दीपक चक्रवर्ती से तालिम हासिल करने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए दुमका इंडोर स्टेडियम में सात से 13 जनवरी तक ये दोनों महारथी केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की इकाई पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से झारखंड कला केंद्र दुमका के द्वारा संगीत और नृत्य का कार्यशाला हो रहा है। इसमें दुमका जिले के विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय के छात्र-छात्रा जो गायन, वादन तथा नृत्य की शिक्षा ले रहे हैं या जो इच्छुक हैं वे अपना निबंधन करा सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड कला केंद्र के प्राचार्य गौरकांत झा ने कहा कि ये दोनों ख्यातिलब्ध कलाकार दुमका में रहकर 60 से 70 छात्र-छात्राओं को संगीत की शिक्षा देंगे। कार्यशाला पूरी तरह से निश्शुल्क होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.