परीक्षा से संबंधित फर्जी पोस्ट मामले में पुलिस कर रही पड़ताल
दुमका : सोशल मीडिया एसकेएमयू वाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से संबंधित फर्जी पोस्ट के मामले में दुमका मुफस
दुमका : सोशल मीडिया एसकेएमयू वाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से संबंधित फर्जी पोस्ट के मामले में दुमका मुफस्सिल थाना की पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। अनुसंधान में जुटे कामेश्वर कुमार ¨सह पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई स्तर पर इसकी जानकारी हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने विवि पहुंच कर इस संदर्भ में इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज डॉ. पीपी ¨सह के अलावा एसकेएमयू वाट्सएप समूह के एडमिन डॉ. अजय सिन्हा ने कई ¨बदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान डॉ. अजय ने पुलिस को बताया कि समूह में कई बार उनके स्तर से चेतावनी दी जाती रही है। पुलिस ने उनसे इस मामले से संबंधित सारे पोस्ट की हार्ड कॉपी जमा करने और ग्रुप के सभी सदस्यों की भी सूची मांगी है। समूह के सदस्य प्रो. अच्युत चेतन से भी पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में जानकारी ली। इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि पुलिस अभी और भी कई लोगों से पूछताछ कर सकती है जो इस घटना से जुड़े हैं।