विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घटवार को आदिवासी सूची में शामिल नहीं किया तो मई से जेल भरो आंदोलन : हरिनारायण

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Feb 2018 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 08:13 PM (IST)

दुमका : घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा की स्वाभिमान महारैली सोमवार को गांधी मैदान में हुई।

घटवार को आदिवासी सूची में शामिल नहीं किया तो मई से जेल भरो आंदोलन : हरिनारायण
घटवार को आदिवासी सूची में शामिल नहीं किया तो मई से जेल भरो आंदोलन : हरिनारायण

दुमका : घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा की स्वाभिमान महारैली सोमवार को गांधी मैदान में हुई। रैली में शामिल होने को लेकर तड़के ही लोग गांधी मैदान में जमा होने लगे। शहर के चारों ओर जाम सा नजारा देखने को मिला। गांधी मैदान भरा हुआ था। शामिल होने वाले लोगों में काफी उत्साह दिखा। आदिवासी सूची में शामिल करने के लिए लोगों ने नारेबाजी की। सभी लोगों के चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक दिखाई पड़ रही थी। महारैली में राज्य के कई जिलों के अलावा बिहार से भी लोग आए थे। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को आयुक्त व उपायुक्त के नाम आदिवासी सूची में नाम शामिल करने को लेकर मांगपत्र सौंपा।

महासभा के मुख्य संरक्षक व पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने कहा कि झारखंड सरकार ने आदिवासी सूची में शामिल करने को लेकर इसी वर्ष एक छह सदस्यीय उपसमिति बनाई है। जो मार्च माह में अपना प्रतिवेदन सरकार को देगी। महासभा शुरू से ही इस उपसमिति का विरोध करती आ रही है। क्योंकि इसमें एक भी सदस्य हमारे समुदाय से नहीं है। यदि सरकार अप्रैल तक आदिवासी सूची में शामिल नहीं करती है तो मई से जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। कहा कि हमारी आबादी राज्य में करीब 25 लाख है। देखते हैं सरकार हमलोगों को कितना दिन बैठाकर खिलाएगी। 1950 के पूर्व घटवार आदिवासी की सूची में शामिल था। 1951-52 की जनगणना में हमारा समुदाय को आदिवासी की सूची में जोड़ना भूल गया जो एक ऐतिहासिक भूल थी। इसका खमियाजा आजतक समुदाय के लोग भुगत रहे हैं। सरकार गलती करती है भुगतना हम सभी को पड़ता है। आंदोलन में कितने लोग शहीद हो गए। रांची से लेकर दिल्ली के जंतर-मंजर तक लड़ाई लड़ी गई। अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला। अब तो राज्य व केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। यदि इसबार आदिवासी सूची में नहीं जोड़ा गया तो आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे। अब लड़ाई अंतिम दौर में है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ठगने का काम कर रही है। जब मैं मंत्री था तो केबिनेट से इसे पारित करवाकर केंद्र सरकार को भेजा था। उसमें कोई काम नहीं हो सका।

महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा ¨सह घटवार ने कहा कि अंग्रेजों के समय लड़ाई लड़ी है और उन्हें देश छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया तो यह सरकार क्या है। सरकार को अगर संविधान में विश्वास है तो उन्हें घटवार समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल किया जाना चाहिए। सरकार को जो भी निर्णय करना है जल्द करें नहीं तो जब आंदोलन शुरू करेंगे तो उन्हें संभलने का मौका नहीं मिलेगा। देखना है सरकार के पास कितनी गोली है। कहा कि जिस ने भी इस सूची को बनाने में गलती की है, उन्हें दंड मिलना चाहिए। समुदाय में अब महिलाएं भी जाग गई है। इसलिए अब न्याय मिलकर रहेगा। क्योंकि महिला स्वयं मां दुर्गा का साक्षात रूप है।

प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ ¨सह ने कहा कि समुदाय के लोग बहला कर नेताओं द्वारा वोट ले लिया जाता है। उसके बाद हमें भूल जाते हैं और अपनी मौज-मस्ती में डूब जाते हैं। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो खूब उछल रहे थे, पर अब क्यों नहीं लोकसभा में इस बात को उठाते है। आजतक हमारे समुदाय के लोगों ने किसी को नहीं लूटा है न ही किसी से कुछ मांगा है। इतिहास गवाह हमने दूसरों को दान देने का काम किया है। अपना अधिकार पाने के लिए जो करना पड़ेगा वह करेंगे। जरूरत पड़ी तो जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने समुदाय के लोगों से होली नहीं मनाने की अपील की। कहा खुशहाली किस बात का जब हमें अधिकार ही नहीं दिया गया है। अधिकार मिलने के बाद ही होली मनाई जाएगी।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन ¨सह ने कहा कि कई नेता आए और सुनहरा सपना दिखाकर चले गए। परंतु याद रखने की चीज है। घटवार समाज जिसे वोट देगा वही नेता विजयी होगा। झारखंड के युवा अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा तीन फरवरी 2014 को सांसद द्वारा टास्क फोर्स कमेटी गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि 1950 के पूर्व घटवार-घटवाल जाति का नाम अनुसूचित जनजाति सूची में नाम दर्ज था। 1950-52 के जातीय जनगणना में इस समुदाय का नाम अनुसूचित जनजाति की सूची में दर्ज नहीं किया जो एक ऐतिहासिक भूल थी। सूची में सुधार कर इसे अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना चाहिए। आज तक इसका पालन नहीं किया गया।

संताल परगना के मीडिया प्रभारी जीवन राय ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर हमारी जाति के बारे में सोचना चाहिए। इनको कैसे न्याय मिले। कार्यक्रम को कामदेव राय सहित कई जिला अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। इनमें धनबाद के गोपाल राय, गिरिडीह से महावीर ¨सह, बोकारो से कल्याणी ¨सह, हजारीबाग से भोला ¨सह, कोडरमा से नारायण राय, जामताड़ा से दुबराज राय, देवघर से महेंद्र ¨सह, दुमका से रामप्रसाद राय, गोड्डा से धनंजय प्रसाद राय, रांची से मुरलीधर ¨सह, रामगढ़ से गोपाल ¨सह आदि शामिल है।

चार स्थानों से मैदान में जमा हुए लोग

गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व लोग शहर के बाहर चार स्थानों पर अलग-अलग जमा हुए। इसके बाद शहर के गांधी मैदान में पारंपरिक हरवे हथियार व ढोल, मांदर के साथ प्रवेश किए। एसपी कॉलेज में पाकुड़, साहिबगंज, गोपीकांदर आदि के लोग जमा हुए और पैदल गांधी मैदान पहुंचे, दुधानी टावर चौक के समीप गोड्डा, देवघर, रांची, हजारीबाग आदि के लोग जमा हुए, आंबेडकर चौक पर बंगाल, शिकारीपाड़ा, रानीश्वर आदि, रेलवे स्टेशन से गिरिडीह, धनबाद आदि जगहों से लोग जमा होकर पैदल ही आए।

पुस्तक का हुआ लोकापर्ण

जामा प्रखंड के चिकनिया गांव के एक पारा शिक्षक तेजनारायण राय द्वारा लिखित कविता की पुस्तक का मंच से लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में प्रकृति, समाज, देश आदि से संबंधित कविताएं लिखी गई है।

पारंपरिक नृत्य व वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन

मंच के ठीक सामने कार्यक्रम के बीच-बीच में नृत्य किया गया। इसमें पारंपरिक नगाड़ा, मांदर की ताल पर लोगों ने खूब नृत्य किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।