पहले प्रेम जाल में फांस कर की शादी, बाद में प्रेमी के सामने दोस्तों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
प्रियंका हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस उसके प्रेमी और पति विकास केवट को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए अदालत में आवेदन देने की तैयारी चल रही है।
जागरण संवाददाता दुमका।मुफस्सिल थाने की पुलिस ने प्रियंका हत्याकांड में चोरी के आरोप में जेल में बंद विकास केवट और मोहम्मद बली को रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को न्यायालय में आवेदन दिया है। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट की रहने वाली करीब 20 साल की प्रियंका का शव पुलिस ने पिछले साल 18 अक्टूबर को जंगल से बरामद किया था। इस हत्या में शामिल पुलिस चार को जेल भेज चुकी है। अब इन दोनों को इसी केस में संबद्ध किया जाएगा। प्रियंका कुमारी जरमुंडी में अपने नाना के घर रहती थी। पिछले साल उसकी दोस्ती शहर के जरूवाडीह निवासी विकास केवट से हुुई थी।
विकास के झांसे में आकर उसने घर से भागकर प्रेमी से शादी की थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद उसके प्रेमी ने 17 अक्टूबर की रात जंगल में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। दो दिन के बाद पुलिस जांच के क्रम में जरूवाडीह के पांचू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा मामला उगल दिया। पुलिस को बताया कि नौ अक्टूबर को विकास केवट के सामने ही बाबी यादव, अनुराग पंडित, मो. बली और भूंकप दास ने प्रियंका के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान दी गई धमकी की वजह से वह थाने जाने तक का साहस नहीं जुटा पाई थी। इसी बीच नगर थाने की पुलिस ने 14 अक्टूबर को डंगालपाड़ा के एक घर में घुसकर चोरी के आरोप में विकास और बली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विकास के जेल जाने के बाद प्रियंका दुष्कर्मियों के खिलाफ केस करने के लिए थाना की मन बना रही थी। इसके लिए उसने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन भी लिखा लिखा था लेकिन इसकी भनक लगते हुए दुष्कर्मी पीडि़ता के पीछे पड़ गया।
17 अक्टूबर को वह किसी तरह से बचती-बचाती एसपी से मिलने घर से निकली तो दुष्कर्मियों ने कोर्ट परिसर के समीप उसे पांचों युवकों घेर लिया तथा समीप के बेदिया जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने पांचू यादव, अनुराग पंडित, बाबी यादव और भूकंप दास को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। अब पुलिस ने जेल में बंद बली और विकास केवट को दुष्कर्म का आरोपित बनाते हुए केस रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय को आवेदन दिया है। अनुसंधानकर्ता अरङ्क्षवद कुमार का कहना है कि जेल में बंद दोनों युवक को भी आरोपित बनाते हुए केस रिमांड पर लिया जाएगा।